फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: message of Dharma sansad given by Pranamy Yatra

कुंभ 2019: परमधर्मसंसद का संदेश देने के लिए निकाली गयी ‘प्रणामी यात्रा’

Mon, 28 Jan 2019 04:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 28 Jan 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019:  message of Dharma sansad given by Pranamy Yatra
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के सानिध्य में संगम की रेती पर 28 से 30 जनवरी तक परम धर्मसंसद होगी। इससे पहले रविवार को संसद का संदेश देने के लिए प्रणामी यात्रा निकाली गयी। शंकराचार्य जी के प्रतिनिधि शिष्य प्रवर धर्माधीश स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी के नेतृत्व में हाथी, घोड़े, डमरू, शंखध्वनि के बीच निकली यात्रा में देश के समस्त संसदीय क्षेत्रों के धर्मांसद, विदेशों से आए प्रतिनिधि,बटुक शामिल हुए।

विज्ञापन


यात्रा शंकराचार्य शिविर सेक्टर नं 15 से आरंभ होकर तुलसी मार्ग पर सेक्टर नं 9 स्थित परमधर्मसंसद परिसर पहुंचकर पूरी हुई। पूरे रास्ते धर्म की जय हो, हर हर महादेव का जयघोष होता रहा। यात्रा का मुख्य आकर्षण अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर स्थापित होने वाली शिलाएं, ’नन्दा भद्रा जया और पूर्णा’ थी जिसे सिर पर रखकर भक्तों ने पैदल यात्रा की। शिविर पहुंचने पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा, परमधर्मसंसद सबकी है क्योंकि यहां पर किसी भी दल, देश या भाषा का व्यक्ति हो, वह अपनी बात कह सकता है । यहां सभी को विचार रखने का अवसर रहेगा। कहा, मौजूदा सरकार खुले आसमान के नीचे राम जी का पुतला बना रही है जो आपत्तिजनक है ।
विज्ञापन


यदि हम राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण के लिए चलें तो हो सकता है हमें रोक दिया जाए, लेकिन हमें तब तक पीछे नहीं हटना है जब तक राम मंदिर का निर्माण न हो जाए। हमें कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री नहीं बनना है। हमें बस अयोध्या में राम जन्मभूमि पर ही राम मन्दिर बनाना है । आर्य शेखर ने परमधर्मसंसद में शंकराचार्य जी को गंगा की सहायक नदियों का जल समर्पित किया । सिख समुदाय के चार तख्तों की ओर से राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण के लिए समर्थन मिला है यह कहते हुए कि गुरु गोविन्द सिंह जी ने राम जन्मभूमि के लिए प्रयास किया था । तीन दिन की परमधर्मसंसद में जो भी चर्चा होगी उसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा । इस दौरान गंगा रक्षा,राम जन्मभूमि,गौ रक्षा, मन्दिर रक्षा, पर्यावरण रक्षा,अन्न जल शुद्धि, विवाह संस्था रक्षा,तीर्थ मर्यादा रक्षा, धर्मान्तरण, संस्कृत शिक्षा, धर्म शिक्षा, हिन्दू पर्सनल ला, साहित्य व फिल्म शुद्धि, नकली देवता आचार्य, सनातनी दल आवश्यकता, धार्मिक हस्तक्षेप, कुम्भ मर्यादा रक्षा, चैरिटी एक्ट विरोध पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed