फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kali Pontoon bridge washed before cabinet meeting in Prayagraj Kumbh Mela 2019

कैबिनेट की बैठक से पहले काली पांटून पुल धंसा, मरम्मत के लिए दिन भर यातायात ठप

Tue, 29 Jan 2019 10:26 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Tue, 29 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Kali Pontoon bridge washed before cabinet meeting in Prayagraj Kumbh Mela 2019
Kumbh 2019

कैबिनेट की बैठक में पूरी सरकार के कुंभनगर में जुटने से पहले सोमवार को काली मार्ग पर मुख्य पांटून पुल के पीपे धंस गए। इससे हड़कंप मच गया। पांटून धंसने के बाद सेक्टर-16 में अखाड़ों के शिविरों को जोडऩे वाले इस पुल पर यातायात रोक दिया गया। दिन भर मरम्मत के बाद देर रात इस पुल को खोला जा सका।

विज्ञापन


गंगा पर बने पांटून पुलों के धंसने और टेढ़ा होने का सिलसिला जारी है। पौष पूर्णिमा स्नान से पहले वीआईपी मेला क्षेत्र अरैल में पांटून पुल के धंसने के बाद अब काली मार्ग का भी पीपा धंस कर डेढ़ा हो गया। काली मार्ग का पांटून पुल अखाड़ों और प्रमुख आध्यात्मिक संस्थाओं को जोडऩे वाला मुख्य पुल है।
विज्ञापन


पांटून धंसने की जानकारी मिलने के बाद सुबह ही इस पर यातायात ठप करा दिया गया। अभियंताओं ने आनन-फानन में मरम्मत का काम शुरू कराया। दिन भर वैकल्पिक मार्गों से मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही होती रही। नाग वासुकि और जगदीश रैंप के पास से होकर मेला क्षेत्र में पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले पांटून धंसने को लेकर अभियंताओं को पसीना आ गया। मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल के निर्देश पर दिन भर मरम्मत का काम किया गया। पीपा बदलने के साथ ही कई जगह नट-बोल्ट भी कसे गए। देर रात इस पांटून पुल की मरम्मत पूरी होने के बाद यातायात आरंभ कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed