फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Important instruction for devotees who come for snan

कुंभ 2019: मेले में आने से पहले ध्यान रखें ये जरूरी बातें... नहीं तो पड़ेगा भटकना

Wed, 16 Jan 2019 07:33 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Wed, 16 Jan 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Important instruction for devotees who come for snan
मकर संक्रांति के प्रथम स्नान के साथ ही विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक-धार्मिक समागम के रूप में दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ का आगाज हो गया। यह 15 जनवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में देश-विदेश से संत, श्रद्धालु और पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। यदि आप भी इस विश्व के सबसे बड़े मेले में आने की तैयारी कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें --
विज्ञापन


-रोडवेज की बसों से अगर श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं तो वे पहले ही तैयार रहें कि बसें  उन्हें शहर के बाहर बने अस्थाई बस स्टैंड पर उतारेगी।

-अस्थाई बस स्टैंड से श्रद्धालुओं को शटल बसें मिलेंगी, जो हर दस मिनट पर संगम क्षेत्र के निकट पार्किंग स्थल पर उन्हें छोड़ेंगी। शाही स्नान पर ये बसें मुफ्त सेवा देंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्नान पर्व एवं उसके एक दिन बाद की तिथि इलाहाबाद जंक्शन उतरने वाले यात्रियों को सिविल लाइंस साइड से ही बाहर निकलना होगा।

-इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड से ही यात्रियों को इस बार प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद कर दिया गया है।

-ऐसे यात्री जिनके  पास आरक्षित टिकट है उनका प्रवेश जंक्शन के सिटी साइड स्थित गेट नंबर पांच से ही होगा।

-जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों को जंक्शन के सिटी साइड पर बने चार यात्री आश्रय स्थल से इस बार दिया जा रहा है प्रवेश।

-मेला क्षेत्र में होने वाले एनाउंसमेंट पर भी यात्री ध्यान दें। क्योंकि मेला क्षेत्र में विभिन्न स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों के संबंध में दी जा रही है जानकारी।


-लखनऊ, फैजाबाद रूट के लिए प्रयाग जंक्शन तो वाराणसी, गोरखपुर, छपरा रूट के लिए इलाहाबाद सिटी और झूंसी से मिलेंगी स्पेशल ट्रेनें।

-कानपुर, दिल्ली, मुगलसराय, सतना, झांसी रूट की स्पेशल ट्रेनों का होगा इलाहाबाद जंक्शन से संचालन। इसके लिए यात्री आश्रय स्थल पर रूट वार कलर कोडिंग की गई है ।

-सतना और झांसी रूट के लिए इलाहाबाद छिवकी और नैनी  जंक्शन से भी पकड़ी जा सकती हैं स्पेशल ट्रेनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed