फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Health facility Available 24 hour, information share through LED screen

कुंभ 2019: 24 घंटे मिलेगी इलाज की सुविधा, एनएचएम ने श्रद्धालुओं के लिए की ऐसी व्यवस्था

Thu, 03 Jan 2019 09:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jan 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Health facility Available 24 hour,  information share through LED screen
इलाज की सुविधा की जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मेला क्षेत्र में इस बार श्रद्धालुओं को 24 घंटे इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए हाईटेक व्यवस्था की गई है। मैदान हो या पानी, सभी स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहेंगी। गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस, स्नान के दौरान रिवर एंबुलेंस, हर सेक्टर में हेल्थ पोस्ट, संक्रामक रोग चिकित्सालय के साथ सौ बिस्तरों वाला केंद्रीय अस्पताल की सुविधा मिलेगी। 25 प्राथमिक चिकित्सा पोस्ट के साथ मोबाइल टीमें भी काम करेंगी।

विज्ञापन


साफ है कि सूचना मिलते ही मरीज के  सामने कुछ ही देर में डॉक्टर या टीम सदस्य मौजूद होंगे। यह जानकारी एडी हेल्थ और कुंभ मेला के स्वास्थ्य सेवा प्रभारी डॉ. एके पालीवाली ने बुधवार को कार्यशाला के दौरान दी। दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने मेला क्षेत्र में उपलब्ध कराई गईं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मच्छर, मक्खी विहीन मेला क्षेत्र में करीब सवा लाख शौचालय स्थापित किए गए हैं। यह कीर्तिमान गिनीज बुक में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने सेनिटेशन, वेक्टरबर्न डिजिज, सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट व आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


कुंभ में नोडल अधिकारी आपदा प्रबंधन डॉ. ऋषि सहाय मेला क्षेत्र में सेक्टर-2 में 100 बेड का केंद्रीय चिकित्सालय स्थापित किया गया। इसमें 24 घंटे विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। एक्सरे, अल्ट्रा साउंड, पैथालॉजी की सुविधाएं दी जाएंगी। इसके साथ 11 अन्य 20 बेड के सर्किल हॉस्पिटल और सेक्टर 14 व 20 में 20 बेड के 2 संक्रामक रोग चिकित्सालय भी बनाए गए हैं। इनके अलावा मेला क्षेत्र में 25 फर्स्ट एड पोस्ट व मेला क्षेत्र के बाहर 10 आउट हेल्थ पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए वेक्टर कंट्रोल यूनिट बनाई गई है। एंटी लार्वा छिड़काव सहित अन्य कार्यों के लिए सौ से ज्यादा अफसर इस कार्य की निगरानी में लगाए गए हैं। वहीं सर्किल हॉस्पिटल स्तर पर रेडिस रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। बर्न, स्टेपिंड, ड्राउनिंग की किट मंगाई गई है। मेला में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को फर्स्ट एड, ट्राईएज का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली, पटना के हास्पिटल में विशेषज्ञों की देखरेख में कराया गया है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अपनी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कुंभ में करोड़ों खर्च करेगा। श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी देने के लिए 53 एलईडी स्क्रीन लगेंगी। इसके अलावा एनएचएम की मदद से चल रहे 17 राष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी भी लगायी जाएगी।

प्रयागराज कुम्भ के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रचार-प्रसार वहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच करेगा। मेला स्थल के साथ ही प्रयागराज जाने वाली बसों पर भी प्रचार किया जाएगा। इसकेअलावा एनएचएम की आईईसी विंग अपनी प्रचार सामग्री, वीडियो को ऑनलाइन दिखाने केलिए एक वेबसाइट को लांच करेगा। ये वेबसाइट लंबे समय से ठप पड़ी थी। इसे फिर से अपडेट किया जा रहा है। कुम्भ के दौरान ही इसकी लांचिग की जाएगी। एनएचएम की जीएम आईईसी डॉ. मीनाक्षी सिंह ने बताया कि लगभग 60 फिल्में व अन्य प्रचार से जुड़ी सामग्री वेबसाइट पर है। इसके अलावा एफएम, न्यूज पेपर, पिक्चर हॉल में भी प्रचार-प्रसार की तैयारी की जा रही है।

कुम्भ मेला में 24 घंटे चलेगी आयुष ओपीडी

कुम्भ में आयुष पद्धति के चिकित्सालयों में 24 घंटे इलाज मिलेगा। इसके लिए 28 आयुष चिकित्सालयों की स्थापना की गई है। 14 सेक्टरों में 14 आयुर्वेदिक और 14 होम्योपैथिक चिकित्सालय बनाए गए हैं। इसके अलावा 10-10 बेड मरीजों को भर्ती करने के लिए भी तैयार किए हैं। मरीजों को दवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगे।

राज्य आयुष सोसाइटी के कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद ने बुधवार को बताया कि प्रयागराज कुम्भ में आयुष चिकित्सालयों में इलाज के साथ ही जागरूकता भी फैलाई जाएगी। चिकित्साधिकारी इलाज गंभीर रूप से बीमार होने वाले मरीज को जांच और प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करेंगे। उन्होंने बताया कि 2013 कुम्भ मेले में होम्योपैथी चिकित्सालय में लगभग 4.5 लाख और आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 3.5 लाख लोगों को इलाज किया गया था। इस वर्ष लोगों की संख्या दो गुना होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद ने बताया कि कुम्भ मेले में होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक पद्धति के बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, जनरल फिजीशियन, नाक, कान गला विशेषज्ञ, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम लगेगी। अस्थाई चिकित्सालयों में एक डॉक्टर, एक नर्स, एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि मेले में दो मोबाइल वैन सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक चलाई जाएगी। इस मोबाइल वैन के माध्यम से संक्रामक रोग व उनके रोकथाम के बारे में जागरूकता, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और योग के महत्व को बताया जाएगा।

कुंभ मेला में 23 एजेंसियां बांटेगी गैस

कुंभ मेला में कल्पवासियों व श्रद्धालुओं को मेला स्थल पर ही आसानी एलपीजी मिल सकेगी। सप्लाई से जुड़ी तीनों पेट्रोलियम कंपनियों के राज्य समन्वयक एके गंजू ने बताया कि इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत पूरे कुंभ मेला स्थल में तेल कंपनियां शिविर लगाएंगी। इनमें जरूरतमंदों को सिर्फ आईडी के आधार पर 19 किग्रा. व्यवसायिक, 14.2 किग्रा घरेलू व पांच किग्रा. घरेलू सिलिंडर ऑन डिमांड उपलब्ध कराया जाएगा। इस काम के लिए प्रयागराज सहित आसपास के जिलों की 23 गैस एजेंसियों को लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed