फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्य की कामना के आगे परेशानियां हुई नतमस्तक, श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, देखें तस्वीरें.. 

Mon, 04 Mar 2019 09:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 04 Mar 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
kumbh 2019: devotees face Problems in kumbh mela but Stay alive
Kumbh 2019
कुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर पुण्य की डुबकी लगाने वालों की आस्था के आगे परेशानियां भी नतमस्तक हो गईं। काफी श्रद्धालु जाम में फंसे तो कई को लंबा चक्कर लगाकर संगम तट पर पहुंचना पड़ा। लेकिन इन सबके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह तनिक भी कम नहीं हुआ। सब हर-हर गंगे, बम-बम भोला का जयघोष लगाते संगम तट की ओर पुण्य की डुबकी लगाने को बढ़ते रहे।

 
kumbh 2019: devotees face Problems in kumbh mela but Stay alive
Kumbh 2019

संगम नोज सहित अन्य घाटों पर महाशिवरात्रि के एक दिन पहले रविवार को ही स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। परेड मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर भीड़ इस कदर रही कि उस पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। वहीं प्रदर्शनी स्थल के सामने बेतरतीब खड़े किए वाहन परेशानी का कारण बने रहे। इसके बावजूद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। 

kumbh 2019: devotees face Problems in kumbh mela but Stay alive
Kumbh 2019
सूरत से आए हरिकिशन खटोड ने कहा कि कुंभ में संगम स्नान की इच्छा पूरी हुई। बताया गया कि मेला उजड़ चुका है, लेकिन यहां तो सभी कुछ ठीक लगा। वहीं लखनऊ से बेटे विशाल संग आईं लक्ष्मी देवी ने संगम स्नान को आत्मसंतुष्टि वाला बताया। उन्होंने कहाकि स्नान के बाद उन्हें परेड मैदान की तरफ भेजा गया, उन्हें जाना प्रयागघाट था। इस परेशानी को उन्होंने स्नान पुण्य के सामने नगण्य बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019: devotees face Problems in kumbh mela but Stay alive
Kumbh 2019

सीतापुर के सिधौली से आए कसमांडा शिक्षक संघ के अध्यक्ष गिरिजेश अवस्थी संगम स्नान से अभिभूत हो गए। बोले, पिता देव प्रकाश अवस्थी की इच्छा पूरी करने के लिए प्रयागराज आया। साथ में दोस्त रोहित शुक्ला को भी लाए हैं, ताकि पिताजी को दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि पिछले कुंभ की अपेक्षा इस बार गंगा जल काफी साफ है। व्यवस्थाएं भी ठीक हैं।


 
विज्ञापन
kumbh 2019: devotees face Problems in kumbh mela but Stay alive
Kumbh 2019
प्रसाद-माला ले गए साथ कुंभ मेला क्षेत्र में अन्य स्नान पर्वों की तरह सख्ती न होने के कारण संगम नोज से हनुमान मंदिर फिर परेड मैदान हो किला मार्ग, पटरी पर दुकानें सजी रहीं। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत हुई। लोग जरूरत के सामान संग प्रसाद, माला, कलावा आदि भी अपने साथ ले जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed