फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Conch shell competition organized in Kannar Akhara

कुंभ 2019: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पायल ने सत्रह सेकेंड तक बजाया शंख 

Mon, 18 Feb 2019 06:18 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 18 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Conch shell competition organized in Kannar Akhara
किन्नर आर्ट विलेज में रविवार को हुई शंख वादन योग प्रतियोगिता में 517 लोगों ने हिस्सा लिया। बच्चों, महिलाओं व किन्नरों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस प्रतियोगिता में किन्न अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी व एडीएम कुंभ दिलीप कुमार त्रिगुणायत की मौजूदगी में 82,300 रुपये का नगद पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन


इसमें 21,000 रुपये का पहला पुरस्कार राधे मोहन तिवारी को चौवन सेकंड शंखनाद पर दिया गया। इसी तरह 11 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार विकास पांडेय ने जीता। 51 सौ रुपये का तृतीय पुरस्कार शिवा यादव को मिला। महिला प्रतिभागियों में 51 सौ रुपये का प्रथम पुरस्कार नेहा सिंह को 26 सेकंड शंखनाद करने पर मिला। आगरा की तनु शुक्ला ने 21 सौ रुपये का द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। 11 सौ रुपये का तृतीय पुरस्कार योगमाया को मिला।
विज्ञापन


इसी तरह किन्नर प्रतिभागियों में 51 सौ रुपये का प्रथम पुरस्कार महामंडलेश्वर पायल माई को 17 सेकंड शंख बजाने पर दिया गया। 21 सौ रुपये का द्वितीय पुरस्कार जयश्री माई को मिला। जबकि, 11 सौ रुपये का तृतीय पुरस्कार दुर्गा मौसी को दिया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विनोद चौधरी ने किया था। संचालन फूलचंद्र दुबे ने किया। मूंछ नर्तक राजेंद्र कुमार तिवारी दुकान जी ने सराहनीय  योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed