{"_id":"5c47f3ebbdec2211a00c710e","slug":"kumbh-2019-collapse-pontoon-bridge-in-arrell-at-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: अरैल में पांटून पुल धंसने से हड़कंप, रोका गया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: अरैल में पांटून पुल धंसने से हड़कंप, रोका गया यातायात
Wed, 23 Jan 2019 10:26 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge
प्रवासी भारतीय मेहमानों का दल आने से पहले मंगलवार को अरैल के वीआईपी इलाके में पांटून पुल धंसकर डेढ़ा हो गया। इससे हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुल पर यातायात रोक दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना है कि कटान की वजह से पीपा डेढ़ा हो गया था। रात को ही पांटून खोलकर नए सिरे से काम लगा दिया गया। 24 घंटे के भीतर इस पुल की मरम्मत कराकर यातायात शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
वीआईपी टेंट सिटी को जोडऩे वाले अरैल के पांटून पुल-18 के टेढ़ा होने की जानकारी शाम करीब पांच बजे अभियंताओं को मिली। इसके बाद उस पर तत्काल प्रभाव से यातायात रोक दिया गया। विकल्प के तौर पर उस इलाके के स्नानार्थियों की भीड़ को दूसरे पुलों से मेला क्षेत्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों के दल के आगमन के अलावा मौनी अमावस्या के शाही स्नान को देखते हुए पुल की मरम्मत का काम रात को ही शुरू करा दिया गया। रात को ही मजदूर लगा दिए गए। कोशिश की जा रही है कि 24 जनवरी को प्रवासी भारतीय दल के आगमन से पहले इसकी मरम्मत करा ली जाए।
विज्ञापन
इस पुल को पुराने साल स्लीपर व पांटून से जोड़कर बनाया गया था। जहां पांटून धंस कर टेढ़ा हुआ था,उसे खोल दिया गया है। वहां नया पांटून जोड़ा जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन आरबी राम ने बताया कि गंगा की कटान की वजह से पांटून डेढ़ा हुआ था। उसे खोलकर बनाया जा रहा है। बुधवार की रात तक इस पांटून पुल की मरम्मत करा ली जाएगी।