{"_id":"5c4f40c0bdec22737e6af892","slug":"kumbh-2019-cm-yogi-and-his-ministers-will-see-uri-movie-after-cabinet-meeting-in-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम योगी और उनके मंत्री देखेंगे ‘उरी’ फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम योगी और उनके मंत्री देखेंगे ‘उरी’ फिल्म
Mon, 28 Jan 2019 11:19 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री मंगलवार को कुंभनगरी में ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म भी देखेंगे। मेला क्षेत्र में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आईसीसीसी) के बाहर मोबाइल थियेटर में यह फिल्म सीएम योगी और उनके मंत्रियों को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की पहल पर यह व्यवस्था की गई है। इसके पूर्व सिद्धार्थनाथ ने अंदावा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को मोबाइल थियेटर में यह फिल्म दिखाई। मोबाइल सिनेमाहॉल की खास बात ये है कि इसे घंटे भर में ही तैयार कर लिया जाता है। इस हॉल को कहीं भी ले जाया सकता है। कैबिनेेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी की मानें तो सोमवार को पहली बार संगमनगरी में मोबाइल थियेटर का प्रयोग कर सौ से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म दिखवाई गई।
विज्ञापन
खास वस्तु से बनी हाल की दीवार पहले हवा से भर कर खड़ी की गई। इसमें सौ से ज्यादा कुर्सियां लगाई गईं। सिनेमा हॉल की तर्ज पर मोबाइल थियेटर में लोगों ने फिल्म का आनंद लिया। अंदावा के एक स्कूल परिसर में लगाए इस थियेटर में विधायक प्रवीण सिंह पटेल ने भी फिल्म का लुत्फ उठाया। इस बारे में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य कैबिनेट मंत्री मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद देखेेंगे। उन्होंने बताया कि मोबाइल थियेटर के माध्यम से आने वाले दिनों में प्रयागराज में यह फिल्म अलग-अलग स्थानों पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन