फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Artist Waiting for Audience in kumbh mela Allahabad

कुंभ 2019 : दर्शकों का इंतजार कर रहे लघुमंचों के कलाकार, मेला प्रशासन पर लगाया यह आरोप

Thu, 31 Jan 2019 05:41 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Thu, 31 Jan 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
Artist Waiting for Audience in kumbh mela Allahabad
laghumanch

Kumbh(कुंभ) के दौरान देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए पूरे शहर में 20 अस्थायी लघुमंच स्थापित किए हैं। इन मंचों पर कलाकार तो दिखते हैं, लेकिन दर्शक नहीं मिल रहे। इससे कलाकारों का मनोबल तो गिर रहा है, मेले की व्यापकता के लिए प्रशासन द्वारा की गई कवायद पर भी पानी फिर रहा है। भारतीय लोककला महासंघ अध्यक्ष का कहना है कि मंचों की स्थापना सही जगह न होने से कलाकारों को निराश होना पड़ रहा है।

विज्ञापन




 

Artist Waiting for Audience in kumbh mela Allahabad
laghumanch

जानकारी के अनुसार लोक कलाओं को बचाने और कुंभ के दौरान उनका प्रचार-प्रसार करने के लिए सांस्कृतिक विभाग ने शहर के 20 प्रमुख स्थानों पर लघुमंच स्थापित किए हैं। चार-पांच प्रमुख स्थानों को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर लघुमंच के कार्यक्रम में लगभग गिने चुने दर्शक ही मिल पा रहे हैं, जबकि पूरे तीन में हर मंच पर तीन बार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। केपीयूसी के बगल में लगे हुए मंच के स्टेज प्रभारी वेदांग त्रिपाठी ने बताया कि वो 16 कार्यक्रम संपन्न करा चुके हैं, लेकिन अक्सर कलाकार दर्शकों की कम संख्या से निराश होते हैं। कभी कभी ऐसा भी होता है कि कुछ दर्शकों में ही पूरा कार्यक्रम समाप्त हो जाता है। हंडिया के अजुग नारायण हंडिया के निवासी हैं, इनकी सरस्वती लोकसंगीत पार्टी है। अजुग ने बताया कि रोड के बगल मंच होने से दर्शक रुकते नहीं हैं बल्कि चलते हुए देख कर निकल जाते हैं। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन

Artist Waiting for Audience in kumbh mela Allahabad
laghumanch

इन स्थानों पर बने लघुमंच
रीवा-मिर्जापुर-प्रयाग, गऊघाट, कीडगंज, प्रदर्शनी स्थल, किला चौराहा, हाईकोर्ट, धूमनगंज रोड, दरभंगा चौराहा से कुंभ मेला, सिविल लाइंस पत्थर गिरिजाघर, बालसन चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, खुसरोबाग, पुराना किला, लोकसेवा आयोग, सोहबतियाबाग, मानसरोवर सिनेमा चौराहा, यूनिवर्सिटी रोड चौराहा, अरैल, कानपुर रोड, ट्रैफिक चौराहा व बहुगुणा चौराहा।

विज्ञापन

Artist Waiting for Audience in kumbh mela Allahabad
laghumanch

मंच बनाने में नहीं दिखाई सूझबूझ
इन मंचों को देखकर ऐसा लगता है कि प्रशासन ने केवल मेले का फैलाव दिखाने के लिए इसे स्थापित किया है। मंचों का निर्धारण करते वक्त हड़बड़ी न करते हुए थोड़ा और सूझबूझ दिखाने की जरूरत थी। अधिकतर मंच रोड के बगल ही स्थापित हैं, चलते-चलते थोड़ी कोई कार्यक्रम देखता है। कलाकारों में निराशा स्वाभाविक है। - अतुल यदुवंशी,अध्यक्ष भारतीय लोककला महासंघ

Artist Waiting for Audience in kumbh mela Allahabad
laghumanch

शहर में 20 स्थानों पर लघुमंचों को स्थापित किया गया है, जिसका उद्देशय लुप्त हो रही सांस्कृतिक कलाओं को जन जन तक पहुंचा कर इसे जीवित रखना। हमने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को इस मंच के माध्यम से अपने कला प्रदर्शित करने का मौका दिया है। दिन में तीन बार कार्यक्रम आयोजित होते है, ऐसे में किसी एक कार्यक्रम में हो सकता है कि दर्शक कम हो बाकी हर कार्यक्रम में लोग इन कार्यक्रमों का लुफ्त उठा रहे हैं। -अमित कुमार अग्निहोत्री, क्षेत्रीय अधिकारी सांस्कृतिक विभाग, कुंभ मेला प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed