फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या से पहले श्रद्धालुओं की होगी परीक्षा, प्रशासन कराएगी '84 कोसी यात्रा'

Sun, 27 Jan 2019 06:31 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sun, 27 Jan 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019:Administration ready for upcoming shahi snan on mauni amavasya
kumbh photo 2019

तीर्थनगरी प्रयाग का मेला अपने पूरे रंग में चढ़ चुका है। दुनियाभर के लोग इस मेले में आ रहे हैं। साधना, आराधना और पुण्य की चाह में रोजाना लाखो लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं। पहला शाही स्नान हो गया है, दूसरे की जोरदार तैयारी चल रही है। उम्मीद है कि डेढ़ करोड़ श्रद्धालु मौनी आमावस्या पर स्नान करने आएंगे। 

kumbh 2019:Administration ready for upcoming shahi snan on mauni amavasya
भूलभुल्लैया
कुंभ क्षेत्र में प्रवेश करते ही तीर्थयात्रियों को अबकी भूलभुलैया से होकर गुजरना पड़ेगा। बिना इसे पार किए संगम पर पहुंचना मुश्किल होगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इसे बनवाया है। लगभग 70 हजार बल्लियों की मदद से बनवाए गए इस मकड़जाल में 200 मीटर की दूरी को पूरा करने में श्रद्धालुओं को 4 किलोमीटर चलना पड़ेगा।
kumbh 2019:Administration ready for upcoming shahi snan on mauni amavasya
भूलभुल्लैया
ऐसा ही एक भूलभुलैया अक्षयवट में प्रवेश करने के लिए बनाया गया है। वहां भी जाने वाले लोग कई बार इतना घुमाव देखकर अन्दर जाने की इच्छा त्याग देते हैं। बाहर से ही अक्षयवट को नमन करके आगे बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh 2019:Administration ready for upcoming shahi snan on mauni amavasya
भूलभुल्लैया
आखिर क्यों बनाया जाता है इसे ?
इस चक्रव्यूह का निर्माण हर बार मेले में किया जाता है। आला अफसरो के अनुसार, भीड़ को नियंत्रित करने में ये अभी तक सबसे कारगर साबित हुआ है। बीच की लाइनों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर उससे निपटा जा सके।
विज्ञापन
kumbh 2019:Administration ready for upcoming shahi snan on mauni amavasya
भूलभुल्लैया
 प्रशासन भले ही इसे भीड़ नियंत्रण के रूप कारगर होने का दंभ भरता हो पर एक सच यह भी है कि बुजुर्ग व्यक्तियों, महिलाओं को इससे परेशानी के अलावा कुछ नही होता। कई बार तो महिलाओं को पुलिस के सामने इसको लेकर रोते भी देखा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed