फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh Mela 2019:Administer gift pen drive to NRI in kumbh mela prayagraj

कुंभ 2019: प्रवासी भारतीयों को कुंभ से मिला ऐसा तोहफा, पूरी जिंदगी रखेंगे याद

Thu, 24 Jan 2019 06:29 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jan 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:Administer gift pen drive to NRI in kumbh mela prayagraj
NRI
प्रवासी भारतीयों के लिए कुंभ भ्रमण का अनुभव ताउम्र रोमांचित करने वाला होगा। वे अपने पूर्वजों की संस्कृति और सभ्यता को नजदीक जानेंगे तो यहां का आवाभगत भी भारतीयता से उनके जुड़ाव को और मजबूत करेगा। विश्व के सबसे बड़े आयोजन कुंभ की भव्यता और दिव्यता भी उन्हें अभिभूत करने वाली होगी। इन सारे पलों को सजहने के लिए उनके पास अपने कैमरे तो होंगे ही प्रशासन की ओर से भी खास इंतजाम किए गए हैं। पैन ड्राइव में वे सहेजकर यादों की पोटली ले जाएंगे।
विज्ञापन


बस से उतरते ही कुंभ मित्र टीका लगाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत करेंगे। शॉल का रंग ही बता देगा कि वे कुंभ नगरी में प्रवेश कर गए हैं और वहां से वे पूरी तरह से भगवा रंग में डूब जाएंगे। कुंभ मित्र प्रवासी भारतीयों को पैन ड्राइव, कुंभ पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा स्मृति चिह्न के रूप में कई अन्य वस्तुएं भी देंगे। पैन ड्राइव में कुंभ, प्रयाग पर आधारित छोटे-छोटे फिल्म होंगे। उसमें अतिथि देव भव का संदेश भी होगा। प्रवासी भारतीयाें को कुंभ कलश तथा अन्य वस्तुएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


 

मेहमानों ने जताई इच्छा, ट्रेन के समय में भी किया जा सकता है परिवर्तन

प्रवासी भारतीय फिल्म अदाकारा सांसद हेमा मालिनी की नृत्य के मुरीद हैं। वाराणसी में गंगावतरण की प्रस्तुति देखने वाले मेहमानों ने प्रयागराज में भी हेमा मालिनी का नृत्य देखने की इच्छा जताई है। इसके लिए उनके लिए चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनों के समय में भी फेरबदल किया जा सकता है।

तीन दिनों तक चले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हेमा मालिनी ने गंगावतरण पर नृत्य प्रस्तुत किया था। एक और संयोग बनने जा रहा है जब मंच पर हेमा मालिनी होंगी और उनकी प्रस्तुति को देखने का मौका मेहमानों को भी मिलेगा। संस्कृति विभाग के मंच पर बृहस्पतिवार को हेमा मालिनी का कार्यक्रम होगा।

इसके लिए हेमा मालिनी बुधवार को ही कुंभ नगरी पहुंच गईं। 3200 सदस्यीय प्रवासी भारतीयों का दल भी बृहस्पतिवार को यहां मौजूद रहेगा। इनमें से कई मेहमानों ने हेमा मालिनी का नृत्य देखने की इच्छा जताई जताई है। उनकी यह इच्छा पूरी भी की जाएगी। इसके लिए अफसरों की विशेष टीम बनाई गई है। आयोजन से जुड़े एक अफसर ने बताया कि  संस्कृति विभाग के पांडाल तक ले जाने से लेकर ट्रेन पकड़ाने की जिम्मेदारी उन पर होगी।

चूंकिं पहली ट्रेन रात सात और दूसरी 8.25 बजे रवाना होगी और सात ही बजे हेमा मालिनी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। ऐसे में ट्रेनों की रवानगी के समय को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कई मेहमानों ने अखाड़ों और साधु-संतों के शिविर में भी जाने की इच्छा जताई है। प्रवासी भारतीयों को अखाड़ों, साधु संतों के शिविर में भी ले जाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने संभाल रखी है कमान

 प्रवासी भारतीयों के स्वागत की तैयारियाें की कमान स्वयं विदेश मंत्रालय की टीम ने संभाल ली है। विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह उनके साथ होंगे। वहीं विभाग के अफसरों ने बुधवार को कुंभ मित्रों, लाइजन ऑफिसर्स तथा अन्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। मेहमानों के भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सुरेश खन्ना आदि भी मौजदू रहेंगे।

कुंभ मित्र के रूप में तैनात इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 250 छात्र-छात्राएं पूरे समय प्रवासी भारतीयों के साथ रहेंगे। विदेश मंत्रालय की टीम ने पुलिस लाइन में उन्हें प्रशिक्षित किया। इनके साथ 100 लाइजन अफसर भी रहेंगे। उन्हें भी प्रशिक्षित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक एसएन साबत, मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई आदि अफसरों ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कुंभ क्षेत्र से लेकर रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण किया। भारत सरकार के सलाहकार राकेश शुक्ला ने बताया कि स्थानीयता के साथ प्रवासी भारतीयों की रुचि का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि  अतिथियों का हर जगह ढोल नगारा से स्वागत किया जाएगा। कुंभ पर आधारित स्मृति चिह्न, पेन ड्राइव आदि दिए जाएंगे। पेन ड्राइव में कुंभ की पूरी कहानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed