फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust Election: Voting begins amid tight security at 32 booths, 35 thousand voters are registered

केपी ट्रस्ट चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच डाले गए नौ हजार 563 वोट, मंगलवार को होगी मतगणना

Mon, 25 Dec 2023 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

केपी ट्रस्ट के चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में हजार 563 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्रनाथ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाले। मतों की गिनती मंगलवार को होगी। देरशाम परिणाम आने की संभावना है। 

विज्ञापन
KP Trust Election: Voting begins amid tight security at 32 booths, 35 thousand voters are registered
कायस्थ पाठशाला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केपी ट्रस्ट के चुनाव में सोमवार को हुए मतदान में हजार 563 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व मेयर चौधरी जितेंद्रनाथ सहित बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डाले। मतों की गिनती मंगलवार को होगी। देरशाम परिणाम आने की संभावना है। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के 20 पदों पर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन

केपी ट्रस्ट के चुनाव में किला बचाने और किला ढहाने की लड़ाई में रविवार की देर रात तक मतदाताओं को अपने पाले में करने की जोर आजमाइश होती रही। इस बार पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ सिंह और डॉ. सुशील सिन्हा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों के समर्थकों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। चुनाव में 35 हजार से अधिक मतदाता हैं।

विज्ञापन


पांच वर्ष के लिए होने वाले केपी ट्रस्ट के चुनाव के लिए  रिटायर्ड पुलिस अफसर पीके सक्सेना को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। केपी इंटर कॉलेज में 32 बूथों पर सीटीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतदान के लिए देश भर से मतदाता यहां पहुंच गए हैं। विदेशों में रहने वाले सौ से अधिक मतदाता भी यहां आ गए हैं और वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी बूथों की रिकार्डिंग


इस बार निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान प्रक्रिया की रिकार्डिंग कराई जा रही है। केपी ट्रस्ट कार्यालय परिसर में चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर प्रमोद कुमार सक्सेना ने बताया कि मतदाता रंजीत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बने गेट से ही केपी ग्राउंड में स्थित बूथों पर प्रवेश कर सकेंगे।

 

बिना पहचान पत्र के नहीं मिलेगा बूथों पर प्रवेश, पांच हेल्प डेस्क बनाई गई

केपी ट्रस्ट के सभी मतदाताओं को ट्रस्ट की ओर से पहचान पत्र जारी किया गया है। बिना पहचान पत्र के कोई भी मतदान स्थल पर प्रवेश नहीं कर पा रहा है। जिन मतदाताओं के पास पहचान पत्र नहीं है वह हेल्पलाइन की मदद से पर्ची बनवा रहे हैं। 

मतदान के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य

मतदान के लिए आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है। जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, पासपोर्ट दिखाना होगा। इसके बिना कोई भी मतदाता मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकेगा।

पहली बार पार्किंग की सुविधा

पहली बार मतदान स्थल के पास केपी ग्राउंड में ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें 20 रुपये पार्किंग शुल्क अदा करने के बाद गाड़ियों की पार्किंग होगी। इससे पहले मतदान स्थल से दूर गाड़ियों को रोक दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed