फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kotwa bani hospital prayagraj closed after treating 615 Corona patients for five months

पांच महीने तक 615 कोरोना मरीजों का उपचार कर कोटवा-बनी अस्पताल बंद

Thu, 03 Sep 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
kotwa bani hospital prayagraj closed after treating 615 Corona patients for five months
prayagraj news - फोटो : prayagraj
पांच महीनों तक कोविड-19 के 615 मरीजों का उपचार करने के बाद कोटवा-बनी लेवल-वन हॉस्पिटल को आठ मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद बंद कर दिया गया। अब वहां कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। अस्पताल में सबसे पहले पांच अप्रैल को पॉजिटिव पाए गए इंडोनेशियाई नागरिक को भर्ती किया गया था। अस्पताल को बंद करने का फैसला शासन स्तर से लिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के नोडल इंचार्ज डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि अब सभी मरीजों को शहर के अस्पतालों में ही भर्ती किया जाएगा। शहर में लेवल-वन के कई अस्पताल संचातिल हैं। कोविड केयर सेंटर भी चल रहे हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन की व्यवस्था चलने से अस्पताल को बंद करने का निर्णय शासन स्तर से किया गया। बुधवार को यहां भर्ती आठ मरीजों की छुट्टी कर दी गई। इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल के डॉ. उत्सव सिंह ने बताया कि पांच महीनों के दौरान यहां कुल 615 मरीज भर्ती हुए। इसमें से हालत खराब होने पर 77 मरीजों को लेवल-टू और लेवल-थ्री कोविड-19 अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया। अच्छी बात रही यहां किसी भी कोविड मरीज की मौत नहीं हुई। भर्ती किए गए मरीजों में 506 पुरुष, 109 महिलाएं थीं, जिसमें 15 साल से कम उम्र के 32 बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़, कौशाम्बी और फतेहपुर के मरीजों को भर्ती किया गया। इन पांच महीनों के दौरान मरीजों के उपचार के लिए कुल 10 टीमों को लगाया गया। नौ टीमें प्रयागराज की रहीं, जबकि फतेहपुर की एक टीम ने काम किया। मरीजों का रिकवरी रेट 85.5 फीसदी रहा। 12.52 फीसदी मरीजों को उच्च श्रेणी के अस्पतालों में रेफर किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एएल यादव ने कहा कि यह उनके अस्पताल की उपलब्धि रही कि कोविड से किसी भी मरीज की जान नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed