फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kotedar abused the villager who went for ration, video went viral

Prayagraj : कोटेदार ने राशन के लिए गए ग्रामीण से की गालीगख्ज, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 02 Nov 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 04:19 PM IST
सार

सरायइनायत के  लीलापुरकला गांव निवासी पारसनाथ मिश्र सप्ताह भर पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए थे। उम्र अधिक होने के कारण उनका हाथ कांपता है और अंगूठा लगाने में परेशानी होती है। बुजुर्ग ने कोटेदार से कहा कि मेरा राशन कार्ड मेरे परिवार के साथ जोड़ दीजिए।

विज्ञापन
Kotedar abused the villager who went for ration, video went viral
कोटेदार द्वारा ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करने का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुरकला गांव में राशन लेने गए ग्रामीण से कोटेदार ने जमकर गालीगलौज की। पूरे मामले का एक वीडियो भी गांव में वायरल हुआ है जिसमें कोटेदार बुजुर्ग कार्डधारक से गालीगलौज और बदसलूकी करता दिखाई दे रहा है। गांव निवासी पारसनाथ मिश्र सप्ताह भर पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए थे। उम्र अधिक होने के कारण उनका हाथ कांपता है और अंगूठा लगाने में परेशानी होती है। बुजुर्ग ने कोटेदार से कहा कि मेरा राशन कार्ड मेरे परिवार के साथ जोड़ दीजिए।

विज्ञापन



इतना सुनते ही कोटेदार भड़क गया। आरोप है कि कोटेदार बुजुर्ग से गालीगलौज करते हुए वहां से भगा दिया। कोटेदार द्वारा बुजुर्ग से गाली-गलौज करते हुए राशन लेने गए किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार के यहां जब भी कोई राशन लेने जाता है तो वह सभी से बदसलूकी कर एसी-एसटी का मुकदमा कराने की धमकी देता है। आरेापी कोटेदार के खिलाफ भुक्तोभागी ने थाने में तहरीर भी दी है। हालांकि मंगलवार की देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed