{"_id":"657054e01c3031ba2f058276","slug":"kokhraj-police-arrested-five-and-sent-them-to-jail-on-charges-of-human-trafficking-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख में युवती को खरीदा: तस्करों के चंगुल से भागी युवती पहुंची थाने, सुनाई आपबीती; पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख में युवती को खरीदा: तस्करों के चंगुल से भागी युवती पहुंची थाने, सुनाई आपबीती; पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Dec 2023 04:33 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:33 PM IST
सार
कोखराज पुलिस ने राजस्थान लेकर जा रही एक युवकी की शिकायत पर पांच मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पांच मानव तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। जहां कार से एक युवती को एक लाख रुपये में खरीदकर जबरन शादी के लिए राजस्थान लेकर जा रहे थे। तभी युवती वहां से भाग निकली और कोखराज थाना पहुंच गई। कोखराज थाना पुलिस से शिकायत के बाद पुलिस ने कार सवार राजस्थान के पांच मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर स्थित एक ढाबे की बताई जा रही है। जहां गाजीपुर जनपद से एक युवती को मुगल सराय के रहने वाली मानव तस्कर महिला ने फंसाकर एक लाख रुपए लेकर राजस्थान के लोगों के हाथ बेच दिया। युवती को लेकर राजस्थान के पांच लोग एक कार से राजस्थान के लिए निकले थे। वहीं युवती की मां ने गाजीपुर पुलिस को इसकी शिकायत कर दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात सभी लोग कोखराज थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर रुके थे। इसी दौरान युवती ने रोना शुरू कर दिया और साथ में जाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उन लोगों ने युवती को एक लाख रुपए में खरीदने की बात बताई, जिसके बाद युवती मौका देखकर वहां से भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन
इसके बाद वह कोखराज थाना पहुंची। पुलिस को इसकी जानकारी दी। युवती की शिकायत पर पुलिस ने कैलाशचन्द्र तिवारी, नोरत मल पुत्रगण स्व0 सोहनलाल, मुकेश चन्द्र तिवारी, सुरेश तिवारी पुत्रगण स्व0 कैलाशचन्द्र तिवारी और कैलाश शर्मा पुत्र राधेश्याम को पकड़ लिया और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। सभी गिरफ्तार पांच लोगो को जेल भेज दिया।