फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Knowledge pro on the go. Amar Singh dead

चलते-फिरते ज्ञानकोष प्रो. अमर सिंह का निधन

Wed, 01 Mar 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 01 Mar 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Knowledge pro on the go. Amar Singh dead
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शहर और ज्ञान-विज्ञान की हर विधा के जानकार इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अमर सिंह नहीं रहे। मंगलवार की भोर में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रायबरेली में किया गया। मुखाग्नि उनके नाती प्रतीक ने दी। उनके निधन से शिक्षा और साहित्य जगत घोर सन्नाटा छा गया और शोक व्याप्त है।
विज्ञापन


हाथ सेकते समय 15 फरवरी को हीटर से उनके कपड़े में आग लग गई थी। उसमें वह बुरी तरह से झुलस गए थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बीच में तबीयत में सुधार बताया जा रहा था लेकिन दो दिन पहले उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। इंफेक्शन बढ़ गया था। मंगलवार की भोर में तकरीबन तीन बजे उनका निधन हो गया। परिजन उन्हें पैतृक शहर रायबरेली ले गए। वहां खजुरो में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed