फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Know Who is builder who lodged FIR against Atiq s sons 16 cases have been registered against him

अतीक के बेटों पर FIR कराने वाला बिल्डर मुस्लिम कौन?: 16 केस, 20 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट, करोड़ों का है साम्राज्य

Fri, 28 Apr 2023 01:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Apr 2023 01:45 PM IST
सार

कभी अतीक के बेहद करीब रहे खुल्दाबाद थाने के इस हिस्ट्रीशीटर की तरक्की का सफर भी कुछ कम चौंकाने वाला नहीं। उसने 16 साल में न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि लखनऊ समेत कई शहरों में 20 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट दिए हैं।

विज्ञापन
Know Who is builder who lodged FIR against Atiq s sons 16 cases have been registered against him
मोहम्मद मुस्लिम और अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद बेटों उमर और अली पर रंगदारी और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने वाला बिल्डर मो. मुस्लिम फिर सुर्खियों में है। कभी अतीक के बेहद करीब रहे खुल्दाबाद थाने के इस हिस्ट्रीशीटर की तरक्की का सफर भी कुछ कम चौंकाने वाला नहीं। उसने 16 साल में न सिर्फ प्रयागराज, बल्कि लखनऊ समेत कई शहरों में 20 रियल एस्टेट प्रोजेक्ट दिए हैं। मुस्लिम पर कुल 16 मुकदमे भी दर्ज हैं।

विज्ञापन

अतीक के ही चकिया मोहल्ले में रहने वाला मो. मुस्लिम पिछले कई सालों से लखनऊ में रह रहा है। बताते हैं कि अतीक की छांव में उसने 2006 में स्थानीय स्तर पर प्लॉटिंग और फिर कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया था। कुछ समय बाद लखनऊ चला गया और वहां काम शुरू किया। देखते ही देखते उसका नाम न सिर्फ प्रयागराज-लखनऊ बल्कि प्रदेश के बड़े बिल्डरों में शामिल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महज 16 साल में उसने रियल एस्टेट के 20 प्रोजेक्ट पूरे किए। लखनऊ में उसकी 11 योजनाएं हैं। प्रयागराज में छह स्थानों पर उसने प्रोजेक्ट लांच किए। बहराइच में तीन और कानपुर में भी एक प्रोजेक्ट लांच किया। इनमें आवासीय कॉलोनियों के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल आदि भी शामिल हैं।

विज्ञापन

कहां-किस नाम से हैं प्रोजेक्ट

1- एबीडी रेसीडेंसी, बक्शी का तालाब, लखनऊ
2- अकामा वली स्टेट फेज 2, दुबग्गा, लखनऊ

3- अकामा निजाम रेसीडेंसी, सआदतगंज, लखनऊ
4- पैराडाइज पाम, आईआईएम सीतापुर रोड, लखनऊ

5- ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, दुबग्गा चौराहा, लखनऊ
6- आशियाना रॉयल गैलेक्सी, आशियाना, लखनऊ

7- आरबीएम बैंक्वेट्स, रतन खंड, शारदा नगर, लखनऊ
8- वली ब्रदर्स अर्पाटमेंट, सीतापुर रोड, लखनऊ

9- शिवा अम्पायर रेसीडेंसी, पान दरीबा मार्ग, चारबाग, लखनऊ
10- अलीगंज प्लॉजा, सेक्टर जे, अलीगंज, लखनऊ

11- एबीडी रेसीडेंसी, सरोजिनी नगर, कानपुर
12- आरबीएम पैलेस, रोडवेज रोड, बहराइच

13- होटल शहरान कांटीनेंटल, रोडवेज रोड, बहराइच
14- सुमइया मॉल, रोडवेज रोड, बहराइच

15- अकामा काॅम्पलेक्स, निकट मानसरोवर सिनेमा, प्रयागराज
16- सुहासिनी विला, लूकरगंज, प्रयागराज

17- मल्टी हाउसिंग काॅम्पलेक्स, करेली स्कीम, प्रयागराज
18- मल्टी हाउसिंग काॅम्पलेक्स, शौकत अली मार्ग, प्रयागराज

19- मल्टी स्टोरी शाॅपिंग काॅम्पलेक्स, खुल्दाबाद, प्रयागराज
20- अकामा मॉडल अपार्टमेंट, लूकरगंज, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed