फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kit to check for corona virus infection

कोरोना वायरस संक्रमण के जांच को आईं किट

Sat, 01 Feb 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Kit to check for corona virus infection
Kit to check for corona virus infection
कोरोना वायरस की जांच को आईं किट
विज्ञापन

0 बढ़ी सतर्कता, एयरपोर्ट पर भी नजर, विशेष थर्मामीटर मंगाए, छूते ही पता चलेगा संक्रमण
0 एसआरएन, बेली, काल्विन अस्पताल में दस-दस बेड के वार्ड
प्रयागराज। कोरोना वायरस की जांच के लिए एमएलएल मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 100 जांच किट मंगा ली हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य के निर्देश पर एसआरएन, बेली और काल्विन अस्पताल में दस-दस बेड के विशेष वार्ड बनाए गए हैं। सतर्कता के तहत एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम लगाई जाएगी। संक्रमण की तुरंत जांच के लिए नॉन कॉन्टेक्ट क्लीनिकल थर्मामीटर की खरीदारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के महामारी बनने के मद्देनजर शुक्रवार को प्रमुख सचिव देवेश चतुर्वेदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रोग से निपटने की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उनके निर्देश पर एसआरएन में आइसोलेटेड वार्ड स्थापित किया गया है। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक एसआईसी के नेतृत्व में पांच विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। किट से जांच के साथ मरीजों की संख्या बढ़ने पर बिस्तरों की संख्या दस से तीस की जाएगी। वहीं सीएमओ मेजर जीएस बाजपेयी ने बताया कि विशेष नॉन कॉन्टेक्ट क्लीनिकल थर्मामीटर व्यक्ति के शरीर के नजदीक करते ही इंफ्लुइंजा, जुकाम, बुखार समेत अन्य संक्रमण के संबंध में अलर्ट मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी कोरोना संक्रमण पीड़ितों के इलाज की पूरी तैयारी है। जीवन रक्षक उपकरणों के साथ दवाओं की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed