{"_id":"605f3dbc8ebc3ed8312d3ddf","slug":"king-uday-pratap-singh-of-kunda-arrived-in-chail-statement-lodged-in-consolidation-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चायल पहुंचे कुंडा के राजा उदय प्रताप सिंह, चकबंदी दफ्तर में दर्ज कराया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चायल पहुंचे कुंडा के राजा उदय प्रताप सिंह, चकबंदी दफ्तर में दर्ज कराया बयान
Sun, 28 Mar 2021 01:23 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : उदय प्रताप सिंह।
- फोटो : prayagraj
कुंडा के राजा उदय प्रताप सिंह शनिवार को चायल तहसील पहुंचे। वह मूरतगंज में एक विवादित जमीन को लेकर चकबन्दी दफ्तर में बयान दर्ज कराने के लिए आये थे। इस दौरान करीब तीन घण्टे तक तहसील परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे तहसील परिसर पहुंचे कुंडा के राजा ठाकुर उदय प्रताप सिंह तहसील में चकबन्दी कार्यालय द्वितीय पहुंचे। यहाँ पर कुछ देर तक वह कोर्ट के बाहर रहे। नियमानुसार पुकार होने पर वह चकबन्दी कोर्ट में सीओ राकेश सिंह के सामने अपने अधिवक्ता के साथ पेश हुए।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : उदय प्रताप सिंह
- फोटो : prayagraj
सीओ राकेश सिंह ने बताया कि मूरतगंज बाजार स्थित मेला बाग की भूमि आराजी संख्या 101 व 102 के स्वामित्व के विवाद को लेकर शनिवार को उनको चकबन्दी कोर्ट में बयान के लिए बुलाया गया था। अधिवक्ताओं के जरिये तीन घण्टे तक कोर्ट में उनसे बयान लेकर दर्ज किया गया है। इस दौरान तहसील परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रही।