फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidnapped textile business in Mejarod, closed shop and returning home

मेजारोड में कपड़ा कारोबारी का अपहरण, दुकान बंदकर लौट रहा था घर

Sat, 28 Nov 2020 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped textile business in Mejarod, closed shop and returning home
kidnapping
शुक्रवार रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर साइकिल से घर लौट रहे कपड़ा कारोबारी का मेजारोड के सोरांव गांव के सामने बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। काफी देर तक कारोबारी घर नहीं पहुंचा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो सोरांव गांव के सामने कारोबारी की साइकिल और चश्मा मिला। कई राहगीरों ने भी कारोबारी के अपहरण की तश्दीक की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है लेकिन 20 घंटे बाद भी कारोबारी का कुछ भी पता नहीं चल सका है। जिससे परिजनों में बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। 
विज्ञापन


सिरसा कस्बे के महुआकोठी मुहल्ले के जोखू लाल केशरी के चार बेटों में सबसे बड़ा विजय कुमार केशरी (40) मेजारोड बैंक ऑफ बड़ौदा के पास में किराए का कमरा लेकर कपड़ा की दुकान चलाता है। वह शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बंदकर साइकिल से रोज की तरह घर जा रहा था। वह जैसे ही सोरांव गांव के सामने पहुंचा वैसे ही पीछे से आए बोलेरो सवार बदमाशों ने उसको ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


चश्मदीद राहगीरों की मानें तो विजय की पिटाई कर बदमाशों ने उसे बोलेरो में जबरन बैठा लिया। काफी देर तक विजय घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो उठे। खोजबीन में विजय की साइकिल और चश्मा बरामद हुआ है। पत्नी सुधा देवी और तीन बच्चे अंश, अंत्रा और अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जोखू लाल और मां कलावती देवी तो रोते-रोते बेसुध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मेजा थाने के कोतवाल सुनील बाजपेयी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर विजय की तलाश की जा रही है। व्यापार मंडल सिरसा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश केशरी और मेजारोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर, मामले में जल्द ही खुलासा न हुआ तो सड़क पर उतरने को व्यापारी मजबूर होंगे।

एक दिसंबर को विजय के छोटे भाई की है शादी 

अपहरित कपड़ा कारोबारी विजय केशरी के छोटे भाई विनय केशरी की एक दिसंबर को शादी है। शादी की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ है। लेकिन अचानक विजय का अपहरण हो जाने से घर के लोग सकते में हैं। घटना से पूरे परिवार की खुशी मातम में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed