फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kidganj murder case: important clues from CCTV

कीडगंज हत्याकांड : सीसीटीवी से से मिले अहम सुराग

Thu, 13 Aug 2020 12:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Aug 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kidganj murder case: important clues from CCTV
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कीडगंज में विद्या मंदिर स्कूल मैदान में मारे गए रवि की हत्या मेें पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों के अलावा और लोग भी शामिल हैं। कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि मामला पैसों के लेन देन और मुहल्ले में दबंगई के विवाद से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि टीम खुलासे के बेहद नजदीक है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


 कीडगंज के पूरावल्दी का रहने वाला रवि निषाद सोमवार की रात दस बजे घर से निकला तो फिर नहीं लौटा। अगले दिन उसकी रक्तरंजित लाश सेवा समिति विद्या मंदिर के मैदान में पड़ी मिली। घर वालों ने मुहल्ले के विकास और बच्चा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। घर वालों के मुताबिक रवि को विकास बुलाकर ले गया था। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ में कई सुराग मिल गए। पुलिस को कई जगह के सीसीटीवी फुटेज भी मिले। जिससे पता चला कि हत्याकांड में और लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Kidganj murder case: important clues from CCTV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया है। कुछ की तलाश में दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर कीडगंज अनुपम शर्मा ने बताया कि हत्याकांड में नामजद आरोपी शामिल हैं। अन्य के बारे में जानकारी की जा रही है। विकास और रवि के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों मुहल्ले में दबंगई करना चाहते थे। इसे लेकर भी विवाद था। पता चला है कि रवि ने कुछ दिन पहले विकास को पीट भी दिया था लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया था।

Kidganj murder case: important clues from CCTV
arrested - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल की हत्या में दो को जेल  भेजा

शिवकुटी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रहने वाले राहुल की हत्या में पुलिस ने दादा उर्फ विवेक और ननका को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। दोनों ने बताया राहुल से कोई दुश्मनी नहीं थी। शराब पीने के बाद बात शुरू हुई। तैश में आकर उसे गोली मार दी थी। कांशीराम कालोनी निवासी राहुल की रविवार की रात घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके भाई ने दादा उर्फ विवेक, ननका, आकाश, शफीक और आरिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना के बाद सभी अपने अपने घरों से भागे हुए थे। बाद में पुलिस ने विवेक और ननका को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि रात में सभी लोग शराब पीकर बैठे हुए थे। हंसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान एक दूसरे को चिढ़ाने में विवाद शुरू हो गया। गाली गलौज के बीच तमंचा निकाल लिया गया। राहुल तैश में आया तो उसे गोली मार दी गई। इसके बाद सभी लोग भाग गए। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed