फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khadi clothes became the choice of youth, more than nine and a half lakh people got employment.

Prayagraj : मोदी की प्रेरणा से युवाओं का ब्रांड बना खादी, नौ साल में 100 करोड़ से अधिक का व्यवसाय

Fri, 19 Jan 2024 06:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 06:54 PM IST
सार

खादी और ग्रामोद्योग के चेयरमैन मनोज कुमार ने कहा कि खादी और इसके उत्पाद आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। पीएम मोदी की मेहनत से नौ साल में खादी ग्रामोद्योग का व्यवसाय 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जी-20 सम्मेलन में गरीबों की इस खादी को पीएम मोदी ने दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं के गले में डाला।

विज्ञापन
Khadi clothes became the choice of youth, more than nine and a half lakh people got employment.
माघ मेले में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का उद्घाटन करते खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि पिछले नौ सालों में खादी ग्रामोद्योग विभाग ने रिकॉर्ड स्तर पर बिक्री की है। नौ साल पहले खादी ग्रामोद्योग की आय 34 हजार करोड़ रुपये थी। नौ साल में यह 1.35 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उनकी प्रेरणा और आह्वान पर आज देश के युवाओं की पहली पसंद खादी के वस्त्र बन गए हैं। मनोज कुमार शुक्रवार को माघ मेले के परेड ग्राउंड में लगी खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे थे।

विज्ञापन






विज्ञापन







उन्होंने कहा कि खादी के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हम खादी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे और इसकी खरीद का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने जनमानस से आग्रह किया कि वह गरीबों के द्वारा बनाए जा रहे खादी के वस्त्रों एवं अन्य उत्पादों को खरीदें। यह उत्पाद स्थानीय कामगारों के द्वारा तैयार किए जाते हैं। कहा कि पीएम मोदी की मेहनत से खादी युवाओं का ब्रांड बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खादी और इसके उत्पाद आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है। पीएम मोदी की मेहनत से नौ साल में खादी ग्रामोद्योग का व्यवसाय 35 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जी-20 सम्मेलन में गरीबों की इस खादी को पीएम मोदी ने दुनिया के प्रसिद्ध नेताओं के गले में डाला। युवाओं का भी रुझान खादी के प्रति तेजी से बढ़ा है। कपड़ों से लेकर खादी से बने अन्य उत्पादों की खरीददारी कर रहे हैं।

समय के साथ खुद को बदल रहा है खादी

खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि समय के साथ खादी ग्रामोद्योग भी खुद को बदल रहा है। इसकी पैकेजिंग, मार्केटिंग के साथ ही साइज और रेंज आदि में बदलाव किया जा रहा है, जिससे समय के साथ खादी चल सके। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पूरे देश को भाव विभोर और रोमांचित करने वाला है। हम सौभाग्यशाली हैं जिन्हें इस क्षण का साक्षी होने का मौका मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed