{"_id":"c02f8e4c59d32a7391101b52c5882561","slug":"kfc-sued-nandi-salt-sample-failed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएफसी पर मुकदमा, नंदी सॉल्ट का नमूना भी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएफसी पर मुकदमा, नंदी सॉल्ट का नमूना भी फेल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 02 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। रिफाइंड पामोलिन ऑयल का नमूना फेल हो जाने पर सिविल लाइंस स्थित केएफसी और नंदी रिफाइंड आयोडाइज्ड सॉल्ट के ब्लैक ब्राउन पार्ट के रूप में अशुद्धता पाए जाने पर सॉल्ट निर्माता चक लाल मोहम्मद नैनी स्थिति रवि ट्रेडर्स के खिलाफ एसीजेएम प्रथम के न्यायालय में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करा दिया गया। रवि ट्रेडर्स के प्रोपराइटर रवि बाबू केसरवानी विभिन्न ब्रांड के नाम से नमक बनाते हैं।
चार अन्य ब्रांड के नमक में भी यही गड़बड़ी पाई गई है। इनमें महक रिफाइंड आयोडाइज्ड सॉल्ट, टास्ट सॉल्ट रिफाइंड आयोडाइज्ड, हिंदुस्तान सुपर सॉल्ट और टटका सॉल्ट के नाम शामिल हैं। जांच में इनके नमूने भी फेल जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रवि टेड्रर्स के खिलाफ एक साथ पांच मुकदमे दर्ज कराए हैं। साथ ही दूसरे तरह के खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने पर 11 अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विभाग के अभिहित अधिकारी हरिमोहन श्रीवास्तव के अनुसार सोरांव में शिव कुमार केसरवानी की दुकान से लिए गए अरहर दाल के नमूनों में लार्वा और कीड़े पाए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं, सिविल लाइंस के एमजी मार्ग पर पी. स्क्वायर मॉल स्थित यम रेस्टोरेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (केएफसी) से लिए गए रिफाइंड पामोलिन ऑयल में एसिड वैल्यू की मात्रा मानक से अधिक मिली है। इसके अलावा खोवा में फैट की मात्रा कम पाए जाने पर नई बस्ती कीडगंज में राजेंद्र प्रसाद साहू पुत्र जमुना प्रसाद और अलोपीबाग में हर्ष कुमार सेठी पुत्र कैलाश चंद्र सेठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
वनस्पति (झूला) के नूमने में फैट की मात्रा मानक से कम मिलने पर दुनियागंज फूलपुर पन्ना लाल, पनीर में फैट की मात्रा कम पाए जाने पर चकहरिहर वन झूंसी स्थित राज डेयरी (प्रोपराइटर अभय राज), मिश्रित दूध में फैट की मात्रा कम होने पर एकडला पोस्ट जलालपुर में रामरसी यादव पुत्र जंगी लाल यादव, बर्फी का नमूना आद्योमानक पाए जाने पर शेखपुर फूलपुर में कृष्ण बाबू गुप्ता उर्फ जंगी लाल, नमक में ब्लैड ब्राउन पार्ट के रूप में अशुद्धता पाए जाने पर म्योर रोड स्थित गुप्ता डिपार्टमेंट स्टोर (प्रोपराइटर सुशील कुमार), हेल्थ केयर रिफाइंड आयोडाइज्ड सॉल्ट आद्योमानक पाए जाने पर ताशकंद मार्ग निवासी अजमत उल्ला और आइसक्रीम घोल में फैट की मात्रा कम होने पर गांधी नगर मुट्टीगंज स्थित झेल लाल आइसक्रीम (प्रोपराइटर दिनेश मिश्र) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।