फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said in MNNIT Do research according to the need of the country

एमएनएनआईटी में बोले केशव : देश की आवश्यकता के अनुरूप शोध करें शैक्षिक संस्थान

Thu, 27 Oct 2022 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 07:23 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब देश के प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने विज्ञान की दुनिया में और अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की शक्ति को बढ़ाया है।

विज्ञापन
Keshav said in MNNIT Do research according to the need of the country
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बड़े शैक्षिक संस्थानों को देश की आवश्यकता के अनुरूप शोध करना चाहिए। ताकि उसका फायदा हर व्यक्ति को मिले। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान का नारा देकर देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया। यह बातें प्रदेश उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रोफेसर मेघनाद साहा की 129 वीं जयंती पर विज्ञान भारती, संस्कृति मंत्रालय, ट्रिपलआईटी, इविवि, नासी और एमएनएनआईटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के उद्धाटन अवसर पर कहीं। 

विज्ञापन

Keshav said in MNNIT Do research according to the need of the country
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में प्रदर्शनी का अवलोकन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब देश के प्रधानमंत्री देश के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने विज्ञान की दुनिया में और अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की शक्ति को बढ़ाया है। आज भारत विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया के शक्तिशाली देशों के समक्ष खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मेघनाद साहा एक ऐसे भारतीय वैज्ञानिक थे, जिन्होने तारे के अंदर की बात बताई।


साथ ही उन्होंने अपने साहा समीकरण के माध्यम से तारों में भौतिक और रसायनिक स्थिति की व्याख्या की। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गुरूजनों ने जो भी बातें बताईं हैं, उस पर अमल करते हुए आगे बढ़े और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएं। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री और आईआईटी कानपुर में रसायन शास्त्र के प्रो. वीके सिंह ने कहा कि शोध का विषय वर्तमान परिस्थिति के अनुरूप होना चाहिए, अन्यथा उस शोध का कोई महत्व नहीं रह जाता। एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. आरएस वर्मा ने कहा कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार काम करने देना चाहिए। माता-पिता का कर्तव्य बच्चों को अनुशासित बनाना होना चाहिए, न कि उन्हें यह बताना कि उन्हें क्या पढ़ना है, किस दिशा में आगे जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Keshav said in MNNIT Do research according to the need of the country
Prayagraj News : एमएनएनआईटी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को स्मृति चिन्ह भेट किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इससे पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रो. वीके सिंह, विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण रामदास ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रो. एमएन साहा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डॉ. अखिलेश तिवारी ने डिप्टी सीएम और डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने प्रो. वीके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।  कार्यक्रम में ट्रिपलआईटी से प्रो. नीतेश पुरोहित, डॉ. सतीश कुमार सिंह, विज्ञान भारती से काशी प्रांत के संगठन मंत्री श्रेयांश मंडलोई, इविवि से प्रो. अनुपम दीक्षित, एमएनएनआईटी से संयोजक डॉ. अनिमेष ओझा, प्रो. आरपी तिवारी, डॉ. अनुभव रावत, डॉ. रमेश पांडेय , विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed