फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav said: BJP workers themselves should become star campaigners for the progress of the government and take

केशव बोले : भाजपा कार्यकर्ता सरकार के उत्कर्ष के खुद बने स्टार प्रचारक, उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं

Wed, 26 Mar 2025 06:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 06:41 PM IST
सार

सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष और योगी सरकार के आठ वर्ष सुशासन, सेवा, सुरक्षा एवं जनकल्याण के उत्कर्ष के वर्ष रहे हैं। कार्यकर्ता अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता की बीच पहुंचाएं।

विज्ञापन
Keshav said: BJP workers themselves should become star campaigners for the progress of the government and take
केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का प्रयागराज आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइंस स्थित हेलिपैड एवं सर्किट हाउस में स्वागत किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के आठ वर्ष के उत्कर्ष के स्टार प्रचारक बने।

विज्ञापन

सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से हुई मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष और योगी सरकार के आठ वर्ष सुशासन, सेवा, सुरक्षा एवं जनकल्याण के उत्कर्ष के वर्ष रहे हैं। कार्यकर्ता अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता की बीच पहुंचाएं, ताकि जो लोग सरकारी योजनाओं से वंचित हैं उन्हें सरकार की लाभकारी योजनाओं का फायदा मिले।            

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं पहले कार्यकर्ता हूं डिप्टी सीएम बाद में। हम 2027 के चुनाव के मोड़ पर आ गए हैं। पिछले चुनाव के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। 2027 में प्रयागराज की सभी 12 सीटें जीतनी हैं। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को अपनी विधानसभा मानकर मजबूत करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं एवं जनता की समस्याओं को सुनने के साथ ही उसके निराकरण का निर्देश संबंधित विभागीय अफसरों को दिया। उधर उनका स्वागत करने वालों में मेयर गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीके सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, सुबोध सिंह आदि शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed