फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad stated: Akhilesh Yadav’s ‘rule of goons’ (gunda-raj) will not return by 2047

केशव प्रसाद बोले : सपा की गुंडागर्दी और माफियागिरी अब प्रदेश में कभी वापस नहीं आने वाली

Sun, 18 Oct 2026 03:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Oct 2026 03:16 PM IST
सार

2047 तक भाजपा की सरकार रहेगी। सपा का गुंडाराज और माफियाराज वापस आने वाला नहीं है। अखिलेश यादव चाहे जितना प्रयास कर लें उनका प्रदेश में गुंडाराज का सपना पूरा होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
Keshav Prasad stated: Akhilesh Yadav’s ‘rule of goons’ (gunda-raj) will not return by 2047
केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रयागराज प्रवास के दौरान समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के बाद मीडिया से मुखातिब हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आने वाले विधान परिषद और विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी पूरी तरह परास्त होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक बार फिर ईवीएम और शासन-प्रशासन के दुरुपयोग का पुराना राग अलापना शुरू कर देंगे, लेकिन जनता उनकी गुंडागर्दी और माफियागिरी को अब कभी लौटने नहीं देगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी न केवल 2027 तक, बल्कि वर्ष 2047 तक देश और प्रदेश की सत्ता में रहकर विकसित भारत के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और वामपंथियों का इतिहास हमेशा से बूथ लूटकर सरकार बनाने का रहा है। लखनऊ में माफिया अतीक अहमद के रावण के रूप में लगाए गए पोस्टरों और भाजपा पर लग रहे आरोपों के सवाल पर दो टूक अंदाज में डिप्टी सीएम ने कहा कि अतीक अहमद जैसे अपराधी और माफियाओं के पोस्टर लगाने की भाजपा को कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वे अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के अन्य नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अनुभवहीन और अपरिपक्व नेतृत्व के बल पर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनने के सपने देखने वालों की दाल अब कभी नहीं गलने वाली। इस अवसर पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, सुबोध सिंह, आनंद सोनकर, मनोज कुशवाहा, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, राजेश गोंड आदि मौजूद रहे।

बंगाल में हुए हादसे पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा विपक्ष

पश्चिम बंगाल के एक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीड़ितों के साथ पूरे उत्तर प्रदेश की संवेदनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं, जबकि विपक्ष ऐसी संवेदनशील घटनाओं पर भी गंदी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed