UP : केशव प्रसाद बोले- ममता सरकार का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, लांघी सभी सीमाएं
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ( डिप्टी सीएम) केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार का निरंकुश और अराजक आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार तार-तार कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ( डिप्टी सीएम) केशव प्रसाद मौर्य ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल की तृणमूल सरकार का निरंकुश और अराजक आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार तार-तार कर रहा है। घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली यह सरकार अब संविधान और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति खुले असम्मान का प्रतीक बन गई है।
कौशांबी प्रवास के बाद प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम से दूरी बनाना और उनका सम्मान न करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा पहले प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का अनादर और अब आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति का सार्वजनिक अपमान देश के सर्वोच्च पद और आदिवासी समाज की अस्मिता पर चोट है। ममता दीदी के नेतृत्व में टीएमसी सरकार ने लोकतंत्र की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है, लेकिन बंगाल सरकार का व्यवहार उनके असंवैधानिक मानस को दर्शाता है।
इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। उन्होंने हाल ही में हुए हेलीकॉप्टर हादसे का जिक्र करते हुए भावुक स्वर में कहा कि मां शीतला, महाकाल की कृपा और कार्यकर्ताओं की दुआओं की वजह से ही वे बाल-बाल बचे हैं। इसके पूर्व एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, आशीष गुप्ता, रामलोचन साहू, पारस श्रीवास्तव, राबिन साहू, ज्ञान केसरवानी आदि मौजूद रहे।