फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad said: Mamata Banerjee robbed OBC reservation for Bangladeshi infiltrators, Rohingya Muslims

केशव प्रसाद बोले: ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुसलमानों के लिए ओबीसी आरक्षण में डाका डाला

Thu, 23 May 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 May 2024 03:25 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ममता बनर्जी अपनी वोट बैंक की घटिया तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ओबीसी समाज के आरक्षण में डाका डालकर बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों और घुसपैठियों को देना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर देश के पिछड़ों दलितों और वंचितों का हक छिनने नहीं देगी। डिप्टी सीएम गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन
Keshav Prasad said: Mamata Banerjee robbed OBC reservation for Bangladeshi infiltrators, Rohingya Muslims
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल कोलकाता हाईकोर्ट के द्वारा पांच लाख अंसवैधानिक रूप से 2010 से लेकर 2024 तक बनाए गए ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत करता हूं। पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो बयान दिया है वह एक घटिया तुष्टीकरण की राजनीति से प्रेरित है, जिसकी मैं निंदा करता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ममता बनर्जी के खिलाफ ओबीसी आरक्षण में बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों, और घुसपैठियों को ओबीसी आरक्षण में असंवैधानिक रूप से लाभ दिए जाने को लेकर विरोध करती रही है। ममता बनर्जी अपनी वोट बैंक की घटिया तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ओबीसी समाज के आरक्षण में डाका डालकर बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों और घुसपैठियों को देना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर देश के पिछड़ों दलितों और वंचितों का हक छिनने नहीं देगी। डिप्टी सीएम गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में लगातार हो रहा ओबीसी के साथ अन्याय

केशव ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक देश के गरीब दलित पिछड़े आदिवासी एवं महिलाओं के साथ अन्याय करती रही है और अब स्वयं शहजादे ने भी इस बात की मोहर लगा दी है। एक कार्यक्रम में कांग्रेस के शहजादे ने एक बड़ा सच स्वयं ही स्वीकार कर लिया है कि उनकी दादी उनके पिताजी उनकी माता के समय जो सिस्टम बना वह दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का घोर विरोधी रहा है और कांग्रेस ने इसी सिस्टम से एससी, एसटी, ओबीसी की कितनी ही पीढ़ियों को तबाह किया।

 आज कांग्रेस की काली सच्चाई देश की जनता के सामने आ गई है। कांग्रेस ने 40 साल तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता देने का कार्य किया और आगे कहा कि कांग्रेस ने अपने शासित राज्यों में दलितों ,पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देने का पाप किया और आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस ऐसा करने के कई बार प्रयास कर चुकी है और कर्नाटक में तो दिया भी जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed