फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad Maurya did not attend Kumbh meeting chaired by CM Yogi

UP: सीएम की अध्यक्षता में हुई कुंभ की बैठक में नहीं गए केशव प्रसाद मौर्य, मनमुटाव के कयासों को फिर मिली हवा

Sat, 20 Jul 2024 10:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Jul 2024 10:51 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुंभ की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि सीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और फूलपुर सांसद के अलावा स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya did not attend Kumbh meeting chaired by CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भाजपा में संगठन और सरकार के बीच मनमुटाव के कयासों को शनिवार को फिर हवा मिली। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुंभ की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए, जबकि सीएम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और फूलपुर सांसद के अलावा स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे। उधर, नंदी के घर उनके बेटे व बहू को आशीर्वाद देने भी सीएम और डिप्टी सीएम अलग-अलग पहुंचे, जिसे लेकर चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन


कुछ दिनों पहले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव ने संगठन को सरकार से बड़ा बताया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गुई थी। चर्चा होने लगी कि उनके व सीएम योगी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से डिप्टी सीएम की मुलाकात ने चर्चाओं को और बल दिया।
विज्ञापन


संगठन और सरकार के बीच मनमुटाव की चर्चा को तब और बल मिला, जब शनिवार को डिप्टी सीएम कुंभ की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि व्यस्तता के कारण डिप्टी सीएम ज्यादा देर नहीं रुक सके और इसी वजह से बैठक में शामिल भी नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed