फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav heard complaints in Phulpur, gaining achievements

फूलपुर में केशव ने सुनी शिकायतें, गिनाईं उपलब्धियां

Sun, 22 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Oct 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Keshav heard complaints in Phulpur, gaining achievements
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को फूलपुर संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। कई गांवों में पहुंचे केशव ने लोगों की शिकायतें सुनने के साथ उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। विकास की भी शुरुआत हो चुकी है। पांच साल में प्रदेश की सूरत बदल जाएगी। उपमुख्यमंत्री के इस दौरे से सियासी अटकलें भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


जगह-जगह आयोजित सभाओं में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि फाफामऊ में छह लेन का पुल बनने जा रहा है। जो देश का सबसे बड़ा पांचवां पुल होगा। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि फूलपुर क्षेत्र में पांच साल में उतना कार्य होगा, जितना साठ साल में भी नहीं हुआ है । केशव प्रसाद अकोढ़ी गांव भी गए तथा सड़क हादसा के शिकार वेद प्रकाश पांडेय के परिवारवालों को ढांढस बंधाया। उन्होंने वेद प्रकाश की याद में लिंक रोड बनाने की घोषणा की। साथ में छोटे भाई शिव प्रकाश को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके पूर्व उन्होंने होलागढ़ के उमरिया सारी के दलित जितेन्द्र पासी के घर भोजन किया । उपमुख्यमंत्री मंसूराबाद, मलाका, शिवगढ़, सोरांव, नेवादा, रामगढ़, सिंहगढ़, कल्याणपुर, दडियावां आदि क्षेत्रों में गए और लोगों की समस्याएं सुनी। जगह-जगह उनका स्वागत भी हुआ। इस दौरान विधायक विक्रमाजीत मौर्य,डॉ.आरके पटेल, सुबोध सिंह, गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अमरनाथ तिवारी, अमरनाथ यादव, प्रदीप केशरवानी, कन्हैया लाल पांडेय, महेश्वरी शरण सिंह, संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed