फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kesharinath taught the text of the constitution to future officers

भावी अफसरों को केशरीनाथ ने पढ़ाया संविधान का पाठ

Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kesharinath taught the text of the constitution to future officers
Kesharinath taught the text of the constitution to future officers - फोटो : CITY DESK
भावी अफसरों को संविधान का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

0 पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सिविल सेवा की तैयारी का दिया मंत्र
0 अफसरों ने प्रतियोगियों को100 घंटे में लक्ष्य साधने की दी विषयवार जानकारी
प्रयागराज। सिविल सेवा परीक्षा में लक्ष्य हासिल करने की तैयारी में जुटे भावी अफसरों को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने रविवार को संविधान का पाठ पढ़ाया। उन्होंने प्रशिक्षु प्रतियोगियों को संवैधानिक संकट काल में उबरने के बारे में जानकारी दी।
मार्गदर्शन संस्थान की ओर से एमएनएनआईटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल केशरीनाथ त्रिपाठी ने प्रतियोगी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं। एमएनएनआईटी के निदेशक डॉ. राजीव त्रिपाठी और अभियान निदेशक आईआरएस विरेंद्र ओझा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विरेंद्र ओझा ने बताया कि 100 घंटे की अवधि में चलने वाली कक्षाओं का लाभ प्रयागराज के प्रतियोगियों को मिले, इसलिए यह आयोजन किया गया। सभी को विषयवार विशेषज्ञों ने जानकारी दी। सफलता के मंत्र बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यूएस से रचना तिवारी ने ऑनलाइन सत्र के दौरान प्रतियोगियों को बोलने की क्षमता में सुधार लाकर साक्षात्कार बोर्ड का सामना करने के बारे में जानकारी दी। विशेष तौर तरीके के बारे में भी उन्होेंने बताया। इस मौके पर डीआईजी केपी सिंह ने अभियान को सराहते हुए कहा कि इसका लाभ प्रतियोगियों को लक्ष्य साधने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में गजेंद्र नाथ ओझा, डॉ. ऋषभ शुक्ला, दीपेंद्र ओझा, मोहित जैन, राजगोपाल शर्मा, अशोक शुक्ला, इति पांडेय, अमित सेठ, जीएन पांडेय, एनएन पांडेय समेत अन्य अफसरों ने प्रतियोगियों का मार्गदर्शन किया। निदेशक डॉ. राजीव त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed