{"_id":"a55d164bbce67aeb5b8d368d70f53b12","slug":"kepiusi-hostel-red-51-seats-empty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपीयूसी हॉस्टल में रेड, 51 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपीयूसी हॉस्टल में रेड, 51 सीटें खाली
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार से ट्रस्ट के हॉस्टल में कार्रवाई करते हुए 51 सीटें खाली कराईं। 41 नए छात्रों को कब्जा दिला दिया गया जबकि 11 सीटें खाली हैं। खाली सीटों पर नए छात्रों के आने के बाद कब्जा दिला दिया जाएगा।
केपीयूसी में बुधवार को ही रेड पड़नी थी लेकिन फोर्स न उपलब्ध होने से कार्रवाई को टाल दिया गया था। बृहस्पतिवार को फोर्स उपलब्ध होने से कार्रवाई शुरू कर दी गई। सभी कमरों की तलाशी के बाद 51 सीटों को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ ने विरोध करना चाहा लेकिन फोर्स के आगे हिम्मत नहीं जुटा पाए। 41 नए छात्रों को तुरंत ही कब्जा दिला दिया गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय ने कहा कि शुक्रवार को हिंदू हॉस्टल में रेड डाली जाएगी। कार्रवाई के दौरान डीएसडब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह सहित वार्डेन, सुपीरिटेेंडेंट आदि मौजूद रहे।
मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय, डीएसडब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह से मुलाकात कर कई शिकायतें दर्ज कराईं। छात्रों ने कहा कि हॉस्टल ट्रस्ट का है और इस वक्त वार्डेन और सुपीरिटेंडेंट भी नहीं है। ऐसे में रेड की कार्रवाई कैसे हो सकती है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक तैयारी करने वाले छात्र भी हॉस्टल में रह सकते हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह ने कहा कि वह ट्रस्ट से बातचीत करने के बाद ही कार्रवाई करेंगे।