फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Yamuna crossed the danger mark, the village of became an island

Kaushambi : खतरे का निशान पार कर गई यमुना, टापू बने तराई के गांव

Mon, 09 Aug 2021 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 12:19 AM IST
सार

  • ढाई-तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही जलस्तर में वृद्घि
  • आधा दर्जन गांवों का टूटा संपर्क, नाव से आवागमन कर रहे ग्रामीण
  • संभावित खतरे को लेकर दहशत में तराई के बासिंदे, जनजीवन प्रभावित 

विज्ञापन
Kaushambi: Yamuna crossed the danger mark, the village of became an island
kaushambi news : बाढ़ से प्रभावित लोग सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए। - फोटो : कौशाम्बी

विस्तार

रविवार की रात यमुना खतरे का निशान पार कर गई। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्घि से बाढ़ का पानी अब गांवों में घुसने लगा है। मुख्य मार्ग व खेत जलमग्न हो गए हैं। इसके कारण तराई क्षेत्र के आधा दर्जन गांव टापू में तब्दील हो गया है। इन गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीण किसी तरह नाव से आवागमन कर रहे हैं। संभावित खतरे को देखते हुए तराई के बासिंदों की नींद उड़ गई है। लोग जागकर रात गुजार रहे हैं।

विज्ञापन


चार अगस्त को राजस्थान के धौलपुर बांध से 18 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। इस कारण चार दिन से हर पल यमुना में जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार की रात तो यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई। बाढ़ के पानी से यूं तो जिले के दो दर्जन गांव प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन सर्वाधिक असर चायल तहसील के कटैया, मल्हीपुर, पिपरहटा, भवंसुरी तथा मंझनपुर तहसील के गढ़वा, बड़हरी गांव हो रहे हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के प्रमुख मार्ग एवं खेत जलमग्न होने के कारण मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। छोटे-छोटे नालों के रास्ते बाढ़ का पानी गांव में घुसने लगा है। इसके चलते ये गांव अब टापू में तब्दील हो गए हैं। यहां के ग्रामीण अब नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। कालिंदी के रौद्र रूप से तराई के बासिंदों के रातों की नींद उड़ गई। संभावित खतरे को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushambi: Yamuna crossed the danger mark, the village of became an island
prayagraj news : यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांव। - फोटो : कौशाम्बी

ग्रामीणों का कहना है कि इसी रफ्तार से यमुना में जलवृद्घि होती रही है तो दो-चार दिन में खतरा बढ़ना तय है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन जगदीश लाल ने बताया कि रविवार रात नैनी में यमुना का जलस्तर 84.63 मीटर रिकार्ड किया गया है। जबकि खतरे का निशान 84.73 मीटर है। फिलहाल ढाई से तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्घि हो रही है। ऐसे में आधी रात तक यमुना खतरे का निशान पार कर जाएंगी। 

2019 में भी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गई थी यमुना
सिंचाई विभाग के एक्सईएन जगदीश लाल ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2019 में भी एकमुश्त 21 लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। इस कारण 21 सितंबर 2019 को यमुना खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर बह रही थी। उस वक्त नैनी में यमुना का जलस्तर 85.70 मीटर रिकार्ड किया गया था। हालांकि इसका खास असर कौशाम्बी में नहीं दिखा था। 

Kaushambi: Yamuna crossed the danger mark, the village of became an island
kaushambi news : यमुना में आई बाढ़ प्रभावित गांव। - फोटो : prayagraj
तराई के ग्रामीणों ने ऊंचे स्थान पर बनाया ठिकाना 
यमुना के जलस्तर में वृद्घि से चायल तहसील इलाके के मल्हीपुर, केवट का पुरवा, नंदा का पुरवा और कटैया गांव में पानी भर गया है। गांव के किनारे बसे घरों में पानी घुसने लगा है। ग्रामीण अपने बच्चों के साथ ऊंचे स्थानों में डेरा जमा लिए हैं। 

गढ़वा गांव के दो परिवारों को किया गया शिफ्ट
यमुना में बाढ़ से मंझनपुर तहसील के गढ़वा गांव में नदी किनारे स्थित दो घरों में पानी घुस गया है। इससे खतरा बढ़ गया है। एसडीएम सदर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए दोनों परिवारों को गांव से बाहर स्थित जैन मंदिर में बनाए गए आश्रय स्थल पहुंचा दिया गया है। विस्थापितों के खाने-पीने की भी व्यवस्था कर दी गई है। 

बाढ़ पीड़ितों से मिले सपाई, बांटे राशन
बाढ़ से प्रभावित गांवों में।रविवार को समाजवादी पार्टी के नेताओ ने दौरा किया। टापू बने गांव मल्हीपुर में में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें आपदा से बचने के लिए राशन मुहैया कराया गया। सपा नेता राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल की अगुवाई में इकट्ठा हुए सपाइयों ने मल्हीपुर गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन बांटा है। इस दौरान गांव के प्रधान भगवती प्रसाद निषाद बृजभान प्रधान, अरविन्द यादव, अभिषेक पटेल,विवेक शर्मा,अमन सेंगर,वेद प्रकाश निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed