फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: wife got husband and son killed for tantra practice

Kaushambi : तंत्र साधना के लिए बीवी ने ही कराई शौहर और बेटे की हत्या

Sat, 21 Nov 2020 08:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
चायल कस्बे में शुक्रवार को हुई पिता-पुत्र की हत्या का खुलासा पुलिस ने दूसरे दिन ही कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही तंत्र साधना के लिए अपनी तांत्रिक बहन, बहनोई और उनके बेटे के साथ मिलकर शौहर और अपने पुत्र की हत्या कर दी । शनिवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को पिपरी के तेवारा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पिपरी के चायल कस्बे में शुक्रवार की सुबह नौसे उर्फ वकील अहमद और उसके चार साल के बेटे अनवर की हत्या कर दी गई थी। दोनों की खून में सनी लाश घर के एक कमरे में रजाई से ढंकी मिली थी। नौसे के पेट में चाकू गोदकर आंत निकाल ली गई थी, जबकि बेटे अनवर का गला रेतने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


शनिवार को एसपी अभिनंदन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुलनाज ने ही शौहर नौसे और बेटे अनवर की हत्या अपनी बहन नूरी व बहनोई सफदर अली उर्फ बब्लू और उसके बेटे अनस निवासी शाहपुर थाना हथिगवां जनपद फतेहपुर के साथ मिलकर की। हत्या के पीछे गुलनाज का सिर्फ ये मकसद था कि वह बहनोई के साथ मिलकर तंत्र साधना कर रही थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को एक आला कत्ल चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले बेटे की बलि दी फिर जिंदा करने के लिए शौहर का किया कत्ल

मृतक की पत्नी गुलनाज ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नूरी और बहनोई ने गरीबी का हवाला देते हुए तंत्र विद्या के माध्यम से रातोंरात अमीर बनाने का सपना दिखाया था। इसके लिए वह अक्सर उसके घर आया करते थे। घटना वाली रात भी गुलनाज का बहनोई सफदर अली उर्फ बब्लू अपनी पत्नी नूरी और बेटे अनस के साथ आया था।

तंत्र-क्रिया करने से पहले बहनोई सफदर के कहने पर गुलनाज अपनी दोनों बेटियों को जेठानी शकीना के घर छोड़ आई थी। रात आठ बजे के बाद घर मे तंत्र क्रिया शुरू हुई। इस दौरान घर में गड्ढा खोदकर टोटका किया और फिर सफदर के कहने पर गुलनाज ने बेटे अनवर की गला दबा कर बलि दे दी। बेटे की बलि देने के बाद तांत्रिक बब्लू ने उसको जिंदा करने के लिए नौसे की आंत निकालने का हवाला दिया।


इसके बाद सभी ने मिलकर पहले मृतक नौसे को बेहोश किया और फिर चाकू से नौसे की आंत निकाल ली। गुलनाज ने बताया कि इसके बाद बहन-बहनोई ये हवाला देते हुए घर मे उसको अकेला छोड़कर चले गए कि सुबह होने से पहले उसका बेटा और शौहर दोनों जिंदा हो जाएंगे और फिर हमेशा के लिए उसकी गरीबी दूर हो जाएगी। बहन-बहनोई के जाने के बाद गुलनाज परेशान हो उठी। जिगर के टुकड़े की लाश और पति को तड़पता हुआ देख वह चीखने चिल्लाने लगी। रात में ही वह पड़ोसियों के घर जाकर मदद के लिए दरवाजा भी पीटने लगी। लेकिन मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed