फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Love couple held hostage by villagers, condition critical

कौशाम्बी : प्रेम युगल को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा, हालत गंभीर

Thu, 07 Oct 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi: Love couple held hostage by villagers, condition critical
Crime - फोटो : demo pic
घर से भाग कर शादी रचाने जा रहे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। दुस्साहसिक वारदात के गवाह लड़की व लड़के के घरवाले भी थे, लेकिन किसी ने भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। मामला बिगड़ता देख ग्रामीणों ने चुपके से पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल किसी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला युवक अपनी चचेरी बहन से प्यार करता था। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। एक ही परिवार में भाई-बहन के बीच शादी बिरादरी व परिवार के लोगों  को नागवार गुजर रही थी।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों ने शादी से साफ मना कर दिया। घरवालों के इनकार के बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया। बृहस्पतिवार भोर करीब पांच बजे युवती शौच के बहाने घर से निकली। इसके बाद युवक भी घर से भाग निकला। दोनों गांव से लोगों की नजरों से छिपते हुए दारानगर पहुंच गए। इधर,घटना की जानकारी जब लड़की व लड़का पक्ष के लोगों को हुई तो सभी लोग गांव वालों के साथ मिलकर खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने दोनों को दारानगर में खोज निकाला। यहां दोनों की जमकर धुनाई की गई। इस दौरान प्रेमी युगल रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। लाठी, डंडों, जूतों और चप्पलों से जिसे जो मिला उसी से पीटा गया। गांव के लोगों को घटना देखी नहीं गई तो उनमें से किसी ने पुलिस को खबर दी।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इस बाबत सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed