{"_id":"6085bb338ebc3e8dc1318852","slug":"kaushambi-lack-of-oxygen-kills-cdpo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी : ऑक्सीजन की कमी से सीडीपीओ की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी : ऑक्सीजन की कमी से सीडीपीओ की जान गई
Mon, 26 Apr 2021 12:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:25 AM IST
सार
- तीन दिन पहले जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती
विज्ञापन
oxygen
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से जूझ रहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी की ऑक्सीजन के संकट से जान चली गई। तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन न मिल पाने से उनकी मौत हुई।
मंझनपुर नगर में तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) गायत्री देवी सिराथू में परिवार समेत रहती हैं। गायत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के कारण तीन दिन पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार चल रहा था।
रविवार को गायत्री देवी की हालत गंभीर हो गई, डॉक्टरों ने उनको बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी सांसें थम गईं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने से गायत्री देवी की मौत हो गई। कोरोना की चपेट में आए जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना था कि ऑक्सीजन की कमी से सीडीपीओ की मौत होने की उनको भी सूचना मिली है। उधर रविवार को पूरे जिले में 1557 संदिग्धों की जांच कराई गई, जिसमें 111 लोग संक्रमित मिले।

कोरोना से जूझ रहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी की ऑक्सीजन के संकट से जान चली गई। तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।