फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Dogs tear apart the body of a newborn, people remain spectators

Kaushambi : कुत्ते नोचते रहे नवजात का शव, तमाशबीन बने रहे लोग, मानवता हुई शर्मसार

Wed, 08 Apr 2026 06:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Apr 2026 06:32 PM IST
सार

भरवारी थाना क्षेत्र के खटका गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात बालक का शव आवारा अवारा कुत्ते नोच कर खा रहे थे। इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना में लोगों की संवेदनहीनता भी उजागर हुई।

विज्ञापन
Kaushambi: Dogs tear apart the body of a newborn, people remain spectators
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भरवारी थाना क्षेत्र के खटका गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात बालक का शव आवारा अवारा कुत्ते नोच कर खा रहे थे। इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना में लोगों की संवेदनहीनता भी उजागर हुई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एफआईआर के मुताबिक, वॉर्ड चार श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, तेलैया टीकुर निवासी चौकीदार अशोक कुमार ने बताया कि सात मार्च की दोपहर करीब तीन बजे वह क्षेत्र में घूमने निकले थे। इसी दौरान खटका निवासी मिश्रीलाल के घर के पीछे एक कुत्ता नवजात बालक के शव को नोंचते-घसीटते हुए लेकर पहुंचा।

विज्ञापन

कुत्ते के जबड़े में दबे मासूम के मांस के लोथड़े को देखकर भी आसपास मौजूद लोग अनजान बने रहे। चौकीदार के मुताबिक, कुछ बच्चों ने हिम्मत दिखाई और कुत्ते पर पथराव कर उसे खदेड़ा। इससे कुत्ता शव को बली प्रजापति के खेत में छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। घटना का जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed