{"_id":"642f1cc2bc776f434e03c6d3","slug":"kaushambi-abdul-kavi-s-brother-wali-s-house-will-be-attached-after-munadi-the-police-pasted-the-notice-on-th-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : अब्दुल कवि के भाई वली के मकान की होगी कुर्की, मुनादी के बाद पुलिस ने मकान पर चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : अब्दुल कवि के भाई वली के मकान की होगी कुर्की, मुनादी के बाद पुलिस ने मकान पर चस्पा किया नोटिस
Fri, 07 Apr 2023 12:55 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:55 AM IST
सार
राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। अदालत के आदेश के बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
Kaushambi : अब्दुल कवि के भाई वलीके घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राजू पाल हत्याकांड के आरोपी अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। अदालत के आदेश के बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उसके मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद गांव में मुनादी कराई गई। बताया गया कि वह वह कई संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है। अदालत में हाजिर न होने के कारण उसके घर की कुर्की की जाएगी। सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा करने के बाद नोटिस को उसके मकान पर चस्पा किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में खलबली मची रही।
विज्ञापन
अब्दुल कवि ने कर दिया है आत्मसमर्पण
राजू पाल हत्याकांड में आरोपी अब्दुल कवि ने बुधवार को लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसे पुलिस की नाकामी के रूप में भी देखा जा रहा है। जो आरोपी 18 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था वह तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन