फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kashi Tamil Sangamam Flowers Rameshwaram Express arrives at the junction

Kashi Tamil Sangamam : जंक्शन पर रामेश्वरम एक्सप्रेस के आते ही हुई पुष्प वर्षा, जयश्री राम का उद्घोष

Fri, 18 Nov 2022 11:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Nov 2022 11:28 PM IST
सार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी-तमिल संगमम में इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम है।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam Flowers Rameshwaram Express arrives at the junction
Prayagraj News : काशी तमिल संगमम के लिए जा रहे प्रतिनिधियों का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम में शिरकत करने के लिए जा रहे प्रतिभागियों का शुक्रवार की रात प्रयागराज जंक्शन पर जोरदार स्वागत हुआ। रात दस बजे के आसपास जैसे ही रामेश्वरम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर सात पर आई, उस पर भाजपाइयों ने पुष्प वर्षा शुरू कर दी। ट्रेन के प्लेटफार्म पर रुकते ही वाराणसी जा रहे तमिलनाडु के प्रतिभागियों का ढोल नगाड़े एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान जयश्री राम का उद्घोष करने के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे भी लगे।

विज्ञापन



पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक माह के लिए काशी तमिल संगमम का आयोजन किया जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले काशी-तमिल संगमम में इस बार एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम है। माह भर अलग-अलग कई गुटों में दक्षिण भारतीय लोगों का जत्था तमाम ट्रेनों के माध्यम से वाराणसी जाएगा। इसकी  शुरूआत शुक्रवार से हुई। पहले दिन तकरीबन 200 से ज्यादा प्रतिनिधि रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस से प्रयागराज पहुंचे। यहां उनकी अगुवाई सांसद केशरी देवी पटेल, भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी आदि ने की। 

विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam Flowers Rameshwaram Express arrives at the junction
Prayagraj News : काशी तमिल संगमम के लिए जा रहे प्रतिनिधियों का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान सांसद केशरी देवी ने वणक्कम (स्वागत) भी कहा। वहां सभी प्रतिनिधियों को तिलक भी लगाया गया। रेलवे की ओर से स्टेशन निदेशक वीके द्विवेदी, सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय आदि ने तमिल प्रतिनिधियों का अभिवादन किया। यात्रियों को फूल भी भेंट किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि काशी तमिल संगमम कार्यक्रम भारत की अनेकता में एकता की विशेषता को और प्रांगण बनाएगा और उत्तर और दक्षिण भारत की मधुर संबंध स्थापित करेगा। स्वागत करने वालों में राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्र, गिरजेश मिश्रा, शिखा रस्तोगी, रीता सिंह, गया प्रसाद निषाद, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed