फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kasganj violence political conspiracy: Siddhartha Nath

कासगंज हिंसा राजनीतिक षडयंत्र : सिद्धार्थ नाथ

Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kasganj violence political conspiracy: Siddhartha Nath
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : Social Media
सूबे की योगी सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिमी यूपी के कासगंज जिले में हुई हिंसा को राजनीतिक षडयंत्र बताया है। उन्होंने बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कासगंज की घटना को सांप्रदायिक बताना गलत है। इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। वहां न ही सांप्रदायिक तनाव है, न ही पिछले 24 घंटे के दौरान कोई बड़ी हिंसा हुई है।
विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम्हरौली एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए जा रहे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने राजापुर स्थित आवास पर कहा कि कासगंज में कुछ छिटपुट घटनाएं हो रही हैं। उसे रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस कोशिश कर रही है। हालात पूरी तरह काबू में हैं। इसलिए वहां कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। जो छिटपुट घटनाएं हो रही हैं, उसके पीछे सियासी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी पहले भी सरकार को बदनाम करने के लिए आलू कांड एवं शराब कांड करवा चुकी है। ऐसे में इसके पीछे सियासी साजिश होने की आशंका की गहराई से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने भाजपा सांसद राजवीर सिंह समेत सभी लोगों से भड़काऊ भाषण न देने एवं शांति बनाए रखने की भी अपील की है। उनके मुताबिक विपक्ष बेवजह इस मामले में राजनीति कर रहा है। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के आए दिन प्रदेश के बाहर जाने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है। सीएम आज इलाहाबाद में हैं तो दो रोज बाद गोरखपुर भी जा रहे हैं। ये दोनों ही शहर यूपी में हैं। रही बात पूर्व सीएम अखिलेश की तो वे सैफई से आगे कभी बढे़ ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed