फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   karwa chouth

चांद को देख चमक उठे ‘चांद’

Fri, 18 Oct 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
karwa chouth
प्रयागराज। कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर बृहस्पतिवार को चांद निकला तो चकोर की तरह पल-पल प्रतीक्षा करती सुहागिनों के चेहरे खुशी से चमक उठे। पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए उन्होंने करवा चौथ का व्रत रखा। परंपरानुसार भोर में सरगही खाकर निर्जल व्रत की शुरुआत हुई। दिन तो जैसे-तैसे गुजर गया लेकिन शाम की दस्तक के साथ ही चांद का पल-पल इंतजार अखरने लगा।
विज्ञापन

इस बीच शाम ढलने से पहले ही घर के आंगन में पूजा की तैयारियां की गईं। गाय के गोबर से लीपने के बाद चावल के आटे से चौक या रंगोली बनाई गई। उस पर करवा और पूजा की थाली रखी गई। फल, फूल, रोली, सिंदूर, मिठाई, गंगा जल रखा गया। घर के आंगन में शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय आदि की पूजा की गई। करवा की कथा कही-सुनी गई। करवा पूजा के दौरान मंगल गीत भी गाए गए। बेटियों का उत्साह एकदम अलग और अनूठा रहा। उन्होंने ही चांद देखने की सूचना दी और फिर पूजा में पूरे मन से सहयोग किया।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने चांद निकलने की सूचना दी तो दिन भर के निर्जल उपवास के बावजूद व्रती महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पहले चलनी से चांद और फिर पति के दर्शन किए। करवा से जल गिराते हुए चांद को अर्घ्य दिया। चावल के आटे से बने करवे पर जलती हुई बत्ती जलाकर उसे थोड़ा-थोड़ा खाया। पूजा के बाद पति के हाथ से सूतफेनी या कोई मीठी चीज खाई गई और फिर पानी पीकर व्रत पूरा किया गया। सुहागिनों ने पहले पति और फिर घर की बड़ी महिलाओं, बुजुर्गों के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास को भेंट की फल-मेवे की थाली
परंपरानुसार बहुओं ने एक थाली में तरह-तरह के मेवे, मिठाई और फल आदि रखकर उसे सास को भेंट किया और पांव छूकर उनसे अखंड सौभाग्य का आशीष मांगा। घर की बड़ी बुजुर्ग महिलाओं की देखरेख में हुई पूजा में पूरा परिवार जुटा रहा।
डुबकी लगाने को संगम, गंगा-यमुना तट पर जमावड़ा
करवा चौथ व्रत पर सुहागिनों ने दो या तीन बार स्नान किया। व्रती महिलाओं ने संगम सहित बलुआघाट, दारागंज, संगम और सलोरी के घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं स्नान के लिए जुटीं। इस कारण घाटों पर सुबह और फिर शाम से पहले भी भीड़ रही।
दुल्हन जैसी सजीं सुहागिनें
करवा पर उत्साह ऐसा रहा कि सुहागिनों ने नवविवाहिता जैसा ही साज-सिंगार किया। सजने-संवरने में कोई कोर कसर नहीं रही। महीने भर से चल रहीं तैयारियों का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन रहा। जो कुछ बचा रह गया था, उसे पति के साथ जाकर दोपहर से पहले खरीदा गया। दर्जी के यहां सिलने के लिए दिए गए कपड़े लिए गए। अशोक नगर, अल्लापुर से लेकर मीरापुर, प्रीतमनगर तक ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर खूब भीड़ रही। फेशियल और फाइनल टच के लिए महिलाएं जुटीं।

रचाई हथेलियां ताकि ताजी दिखें
अपनी-अपनी सुविधा के मुताबिक हथेलियों पर मेहंदी रचाने का सिलसिला कई दिनों से जारी था लेकिन कई व्रती महिलाओं ने करवाचौथ के दिन भी हथेलियों पर मेहंदी रचाई। सिविल लाइंस में एलचिको के पास आई क्लाइव रोड की कामिनी बोलीं, कई दिन पहले रचाने पर रंग फीका लगने लगता है, सो मैंने आज रचाई। इसी तरह टैगोर टाउन की अल्पना घोष ने कहा, सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं, आज तो बस मेहंदी लगाना ही बचा था। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग पर स्टाल लगाए राजस्थानी हुनरमंदों के यहां हथेलियां रचवाने के लिए मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed