फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kareli crime news

बेटी से छेड़खानी के विरोध पर पिता को हॉकी से पीटा

Sun, 12 Jan 2020 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
kareli crime news
kareli crime news
करेली में घटना, दो भाइयों समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन

प्रयागराज। करेली के गौसनगर में रहने वाली किशोरी से पड़ोसी युवक ने सरेराह छेड़खानी की। विरोध पर उसके पिता को हॉॅकी-डंडों से पीटा गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के साथ ही उसके भाई समेत कुल तीन लोगों पर छेड़खानी व धमकाने के आरोप में मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है।
करेली के गौसनगर में रहने वाला एक व्यक्ति प्राइवेट काम करता है। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि चार जनवरी को उसकी 14 साल की बेटी दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सहरूक अहमद ने जबरिया उसका हाथ पकड़ लिया और उसे स्कूटी पर बिठाने की कोशिश की। किसी तरह से हाथ छुड़ाकर बेटी घर आई और फिर परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

मामला बेटी का था, ऐसे में उस दिन परिवार शांत रह गया। नौ जनवरी को जफीर की पुलिया के पास मिलने पर आरोपी को उलाहना दी तो उसने कहासुनी शुरू कर दी। इस दौरान पहुंची उसकी बहन ने उसे चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी का भाई आजाद भी आ गया, जिसके बाद दोनों ने उसे हॉकी व रॉड से बेतहाशा पीटा, जिसमेें उसे काफी चोटें आईं। शनिवार को पीड़ित पिता ने करेली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। करेली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर छेड़खानी, मारपीट के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed