{"_id":"227532255e7f410a1913c355f477a40a","slug":"kareli-car-parked-in-front-of-the-house-in-todi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेली में घर के सामने खड़ी कार तोडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेली में घर के सामने खड़ी कार तोडी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। करेली इलाके के लालबाग कॉलोनी में कुछ लोगों ने दरोगा के घर के सामने खड़ी कार में तोड़फोड कर दी। इस बाबत रीता शर्मा ने करेली थाने जाकर शिकायत की। उपनिरीक्षक धमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लालबाग कॉलोनी में रहने वाली एमबीए की छात्रा रीता शर्मा ने थाने आकर सूचना दी कि शनिवार देर रात चार-पांच लोगों ने आकर पहले किसी को आवाज दी फिर कार में तोड़फोड़ कर भाग गए। रीता ने पुलिस से कहा कि हमलावरों ने उनके सामने के मकान में रहने वाले सोरांव थानाध्यक्ष एनके नागर के भतीजे को आवाज दी थी जो बीएचएस का छात्र है। वह नहीं आया तो उनकी कार तोड़ दी। मगर यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही क्योंकि किसी का गुस्सा पड़ोसी की कार पर भला कोई क्यों उतारेगा।
आरएएफ और पुलिस ने किया धूमनगंज में मार्च
इलाहाबाद। पुलिस बल ने रविवार शाम रैपिड एक्शन फोर्स के जवानोें के साथ धूमनगंज के राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, कसारी-मसारी, झलवा, बमरौली आदि इलाकों में भ्रमण किया। पुलिस अफसरों का कहना है कि यह रूटीन एरियल डिमांस्ट्रेशन था यानी संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ ने जाकर भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया ताकि कभी विकट स्थिति आए तो वहां स्थिति संभालने में क्षेत्र के ज्ञान का फायदा मिल सके।
बैंक खाते से उड़ा दिए दस हजार रुपये
इलाहाबाद। साइबर शतिरों ने अल्लापुर में बांघबरी रोड पर रहने वाले विजय कुमार को करीब दस हजार रुपये का चूना लगा दिया। बदमाशों ने उनके बैंक खाते से दस हजार रुपये उड़ा दिए। विजय ने जार्जटाउन थाने में केस दर्ज कराया है।