फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karchana MLA Piyush Ranjan Nishad threatened over phone, accused of demanding Rs 50 lakh

Prayagraj : करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद को फोन पर धमकाया, 50 लाख मांगने का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 08:22 PM IST
सार

करछना से भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुराना मुकदमा वापस लेने और 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Karchana MLA Piyush Ranjan Nishad threatened over phone, accused of demanding Rs 50 lakh
पीयूष रंजन निषाद, विधायक करछना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना से भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद को फोन पर जान से मारने की धमकी, पुराना मुकदमा वापस लेने और 50 लाख रुपये मांगने के आरोप में सिविल लाइंस पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

विधायक सिविल लाइंस में पीडी टंडन मार्ग पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को शाम 5:42 बजे और 5:43 बजे दो बार मिस्ड कॉल आई। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने फोन किया तो सामने वाले ने धमकी देते हुए राजकुमार चावला पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात कही। ऐसा न करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

साथ ही यह भी कहा कि पिछला पैसा जो तुमने दिया है, उसको भूल जाओ। साथ ही 50 लाख रुपये मांगे। बार-बार धमकी दिए जाने पर उन्होंने फोन काट दिया। थाना प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नंबर किसके नाम है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

धोखाधड़ी कर 65 लाख ऐंठने में लिखाया था केस

विधायक ने इसी साल 21 मार्च को राजकुमार चावला निवासी नई दिल्ली व राजेश सिंह निवासी नैनी पर धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था। सिविल लाइंस थाने में दर्ज इस मामले में उनका आरोप है कि जमीन के नाम पर 65 लाख की ठगी की गई। रकम मांगने पर अब धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed