फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kapari is just one end; Singhpur village, located 8 km away, is also in the grip of cancer.

Prayagraj : कपारी तो सिर्फ एक सिरा, 8 किमी दूर सिंहपुर गांव भी कैंसर की जद में

Mon, 20 Jul 2026 03:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2026 03:31 PM IST
सार

विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत पहाड़ी कला में दो से तीन वर्षों में 15 कैंसर रोगी मिले, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है। सिर्फ पहाड़ी कला ही नहीं बल्कि कपारी में भी कैंसर ने पांव पसारे हैं।

विज्ञापन
Kapari is just one end; Singhpur village, located 8 km away, is also in the grip of cancer.
शंकरगढ़ के एक गांव में तेजी से फैल रहा कैंसर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

विकास खंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत पहाड़ी कला में दो से तीन वर्षों में 15 कैंसर रोगी मिले, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है। सिर्फ पहाड़ी कला ही नहीं बल्कि कपारी में भी कैंसर ने पांव पसारे हैं। शंकरगढ़ से आठ किमी दूर सिंहपुर गांव के साथ कई ग्राम पंचायतों को कैंसर ने जकड़ रखा है।ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या वर्षों से है लेकिन अब हालात तेजी से बिगड़ने लगे हैं और कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


यहां तक कि पहाड़ी कला के सटे देउरी बेनी गांव के प्रधान दिनेश को भी कैंसर ने चपेट में ले लिया है। 32 वर्षीय दिनेश बताते हैं कि अप्रैल में पेट के कैंसर का पता चला तो कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और अब उन्हें आराम है।सिंहपुर गांव निवासी दल प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता रामजियावन सिंह छह साल पहले कैंसर से दुनिया छोड़ गए।
विज्ञापन


गांव के ही बालेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिता तेज बहादुर सिंह का भी कुछ वर्षों पहले कैंसर से निधन हो गया था। गांव की ही आशादेवी सिंह व मीना देवी सिंह का भी कैंसर से निधन हो चुका है।दल प्रताप ने बताया कि मध्य प्रदेश के सरकारी महकमे से सेवानिवृत्त इंद्रसेन सिंह को भी कैंसर हो गया है। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में वापस आकर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका वाराणसी में इलाज चल रहा है।कपारी ग्राम पंचायत के शिवकुमार ने बताया कि उनके गांव में इसी साल जनवरी में राघवेंद्र मिश्रा की कैंसर से मृत्यु हो गई जबकि राजकुमार मिश्रा का डेढ़ साल पहले इसी बीमारी से निधन हो गया था। वहीं, कैंसर से पीड़ित कुछ अन्य ग्रामीणों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed