{"_id":"664556df6713675af80f5a54","slug":"kanungo-krishna-dev-posted-in-handia-suspended-city-magistrate-will-investigate-allahabad-news-c-3-1-ald1023-376304-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हंडिया में तैनात कानूनगो कृष्ण देव निलंबित, सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हंडिया में तैनात कानूनगो कृष्ण देव निलंबित, सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे जांच
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में हंडिया में तैनात रहे राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कृष्ण देव पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। कानूनगो को सीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर आगे की जांच सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह को सौंपी गई है। निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद यह कार्रवाई की गई है।
वासूपुर गांव की नूरजहां ने जमीन की पैमाइश के लिए कानूनगो पर 35 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पुत्र अब्दुल हक पर मानसिक दबाव बनाकर और पैसे की मांग की जा रही है। इसके बाद घूस लेते हुए कानूनगो का वीडियो भी वायरल हुआ था। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने हंडिया के एसडीएम को जांच सौंपी थी। प्रथम दृष्टतया जांच में आरोप सही पाए गए।
एसडीएम की ओर से 30 अप्रैल को ही जांच रिपोर्ट सौंप दी गई थी। उसमें कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के अलावा कहीं और तबादला किए जाने की भी संस्तुति की गई थी। ताकि, आगे की जांच प्रभावित न होने पाए। चूंकि जांच रिपोर्ट आने तक आचार संहिता लागू हो गई थी। ऐसे में किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई। अब निर्वाचन आयोग की अनुमति भी मिल गई है। इसके बाद डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश पर कानूनगो को निलंबित कर सीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीआरओ कुंवर पंकज ने बताया कि कानूनगो के खिलाफ आरोप पत्र तय कर दिए गए हैं। आगे की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।