फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanpur police reached Prayagraj in search of rape accused Colonel Neeraj Gehlot

दुष्कर्म के आरोपी कर्नल नीरज गहलोत की तलाश में प्रयागराज पहुंची कानपुर पुलिस

Tue, 15 Dec 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur police reached Prayagraj in search of rape accused Colonel Neeraj Gehlot
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala
कानपुर में व्यापारी दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म के आरोपी कर्नल  नीरज गहलोत की तलाश जिले में भी शुरू हो गई है। कानपुर पुलिस ने इसके लिए जिले की पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस उसके घर के साथ ही रिश्तेदारों का भी पता लगा रही है। 
विज्ञापन


कानपुर के कैंट स्थित सीओडी में तैनात कर्नल नीरज पर आरोप है कि उसने प्रमोशन के लिए आयोजित पार्टी में लखनउऊ से आए दोस्त की रूसी पत्नी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार रात हुई वारदात के अगले दिन से वह फरार है। जांच के दौरान कर्नल के देा घरों के बारे में पुलिस को पता चला। जिनमें से एक प्रयागराज में है। इसके बाद कानपुर पुलिस ने जिले की पुलिस से संपर्क साधा।
विज्ञापन


पुलिस को बताया गया है कि कर्नल की पत्नी व दो बेटियां यहां रहती हैं। जबकि उसका एक घर लखनऊ में जेके आशियाना में है। उसके पिता भी सेना में कर्नल रह चुके हैं।  यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जिले में भी उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर में कैंट व शिवकुटी थाना क्षेत्र में कर्नल के बारे में पता लगाया जा रहा है। सैन्य अफसरों से भी संपर्क साधकर उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed