फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanhai born in every home, congratulations rang

Prayagraj News: घर-घर जन्मे कन्हाई, बजी बधाई

Fri, 08 Sep 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 08 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kanhai born in every home, congratulations rang
मीरगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में विशेष पूजा हुई। सांस्कृतिक आयोजनों के बीच मध्यरात्रि का इंतजार हुआ। जैसे ही 12 बजे हर ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उल्लास छा गया। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे। बांके बिहारी लाल की जय, हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल आदि जयकारों से घरों से लेकर मंदिर तक गुंजायमान हो गए।
विज्ञापन

मीरगंज स्थित मढ़ी सत्याना मंदिर, तहसील परिसर शिव मंदिर, नगरिया सादात, सिंधौली, समसपुर, कपूरपुर, तिलमास, हुरहुरी, गोरा लोकनाथपुर, धनेटा, मिर्जापुर, परतापुर, आनंदपुर आदि गांवों के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। शाही कस्बा में ठाकुरद्वारा मंदिर, शिव मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, नेहरू नगर में भुर्जी चौराहा, थाना परिसर, बसावनपुर, सेवा ज्वालापुर आदि गांवों में देर रात तक भजन-कीर्तन हुए। कई जगह मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

कुरतरा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कुतकपुर गांव में चार दिवसीय मेला का उद्घाटन हुआ। मेले में श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। आसपास के कई गांवों के लोग मेले में पहुंचे। घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रभु के जन्म लेते ही गाए सोहर
आंवला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार तहसील क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में भव्य सजावट की गई। पुरैना धाम, दुर्गा माता की मठिया, ठाकुरद्वारा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर समेत कई मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित हुए। घरों में बालकृष्ण स्वरूप की पूजा की गई। प्रभु के जन्म लेते ही सोहर गाए गए। मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन होते रहे। 12 बजते ही शंख, घंटा आदि बजाकर विशेष आरती व पूजा-अर्चना की गई। मोहल्ला लठैता मंदिर पर राधाकृष्ण के स्वरूपों ने सुंदर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। संवाद
-------
मंदिरों में हुई विशेष सजावट
फरीदपुर/ फतेहगंज पूर्वी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा स्थित राधा कृष्ण मंदिर, सत्संग भवन मंदिर, अंजनी महाराज मंदिर, महादेव मंदिर व फरीदपुर थाने में बने राधा कृष्ण के मंदिर में भव्य सजावट की गई। थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। फतेहगंज पूर्वी के साहूकारा, लेखपाल कॉलोनी स्थित मंदिरों में भी सजावट की गई। रात आठ बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए। संवाद

----
जगह-जगह हुए कार्यक्रम

बिशारतगंज। कस्बा में अनेक स्थानों पर झांकियां सजाई गई। मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर श्री कृष्ण लीला का प्रसारण हुआ। पुराना बाजार में लाला बैजनाथ भवन के समीप झांकी सजाई गई एवं मटकी फोड़ने का कार्यक्रम हुआ। सिरौली क्षेत्र में शिवपुरी, धौरेला, अंजनी, नामदार गंज, केसरपुर, सोना, धनौरा, लिलौर, विशनपुरी, खुर्द, सुनरासी, बरसेर, हरदासपुर, संग्रामपुर, हाजीपुर आदि गांवों के मंदिरों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed