फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kalyugi father killed his son by cutting him with an ax, the police arrested him

कलयुगी बाप ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 02 May 2021 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 May 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Kalyugi father killed his son by cutting him with an ax, the police arrested him
कत्ल
थाना क्षेत्र के विरवल गांव में शनिवार रात शराबी बेटे की हरकतों से अजीज आकर उसके पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता घंटों शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बिरवल गांव निवासी लालाराम पांडे उर्फ साधू पांडेय के तीन बेटों में शशिकांत पांडेय (26) वर्ष अकेला घर में रहता है। इसके दो भाई रमाकांत पांडेय और उमाकांत पांडेय सूरत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पड़ोसियों  ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शशिकांत की सोहबत बिगड़ गई थी और वह अक्सर दारू के नशे में गलत काम करता था। शनिवार को भी वह देर रात शराब के नशे में घर आया। पिता लालाराम ने जब उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उन्हीं से झगड़ बैठा और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बेटे की रोज-रोज की प्रताड़ना से आजिज  लालाराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा कर बेटे के ऊपर हमला कर दिया। हमले से शशिकांत के दोनों हाथ कट गए और गला कटने से उसकी मौत हो गई। बेटे की हत्या के बाद भी आरोपी  पिता उसके शव के पास ही बैठा रहा। पड़ोसियों से सूचना पाकर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार को दोपहर बाद आरोपी के दमाद सुनील कुमार त्रिपाठी पुत्र राम मूरत त्रिपाठी निवासी ब्यूर थाना कर्वी चित्रकूट की तहरीर पर लालाराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले भी लग चुका है आरोपी बाप पर हत्या का आरोप

लालाराम पांडे के तीसरे नंबर के बेटे सूर्यकांत पांडे की 2010 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव गांव के बाहर बाग में पेड़ के सहारे फांसी पर लटकता मिला था। उस समय भी लोगों ने दबी जुबान से लालाराम पर ही शक किया था, लेकिन मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। शनिवार को जब शशिकांत पांडेय की हत्या में लालाराम गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो गांव में यह चर्चा आम रही थी सूर्यकांत की मौत में भी लालाराम का हाथ रहा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed