फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kalyug: The mouth-broken brother sold the girl for seven lakhs, arrested

कलयुग: मुंहबोले भाई ने युवती को सात लाख में बेचा, गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 01:12 AM IST
सार

  • राजस्थान जाकर पुलिस टीम ने सौदा करने वाले युवक को भी दबोचा

विज्ञापन
Kalyug: The mouth-broken brother sold the girl for seven lakhs, arrested
Human Trafficking - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

खुल्दाबाद में रहने वाली युवती को उसके ही मुंहबोले भाई ने राजस्थान ले जाकर सात लाख में बेच दिया। किसी तरह फोन से युवती ने पति को जानकारी दी तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मुंहबोले भाई को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर राजस्थान जाकर युवती को मुक्त कराते हुए उसका सौदा करने वाले युवक को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


चकिया निवासी 30 वर्षीय युवती करीब एक महीना पहले पति से अनबन के बाद करेली में रहने वाले मुंहबोले भाई सोनू के घर गई। वापस नहीं आने पर 15 दिन बाद पति ने जानकारी की तो सोनू ने बताया कि वह बहन की शादी में राजस्थान गई है। 10 दिन पहले युवती ने फोन से पति को बताया कि उसे राजस्थान ले जाकर जबरन शादी करा दी गई है। मामले की शिकायत पर खुल्दाबाद पुलिस ने सोनू को पकडक़र सख्ती से पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। जिसके बाद उसकी निशानदेही पर राजस्थान के सीकर स्थित थोह थाना के धतीपुरा गांव जाकर युवती को मुक्त कराते हुए विकास जाट को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में युवती ने बताया कि सोनू ने धोखे से साथ ले जाकर उसे कोचिंग संचालक दिव्यांग विकास को सात लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों व युवती को लेकर वापस आई। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मामल में गीता नामक महिला की भी संलिप्तिता सामने आई है जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, चार वाहन बरामद 

प्रयागराज। कीडगंज पुलिस ने चोरी की चार गाडिय़ों को बरामद करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ऋतु भारतीया निवासी सदियापुर करेली एवं सुमित भारतीया निवासी घुंधरु चौराहा धूमनगंज हैं। इनके कब्जे से तीन बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि उनके साथियों की तलाश की जा रही है। 

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

प्रयागराज। दारागंज के बक्शी तालाब निवासी शिवम यादव(24)ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिवम पुत्र राजकुमार प्राइवेट काम करता था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे शिवम पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सोने चला गया। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर घरवाले उसे जगाने पहुंचे तो वह फांसी पर लटका मिला। किसी बात को लेकर वह तनाव में रहता था। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed